ब्यूरो : मनोज मिश्रा
Meerut News : अक्सर अपने बयानों के चलते यूपी की राजनीति में चर्चा में रहने वाले गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एक बार फिर अपनी ही सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। इस बार मंच से बीजेपी विधायक ने चेतावनी दी है कि अगर गौ हत्या बंद नहीं हुई तो सरकार उखाड़ फेंक देंगे और नई सरकार खड़ी कर देंगे। यहीं नहीं बीजेपी विधायक ने 17 मार्च को दिल्ली में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
Meerut News : गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग
दरअसल, बीजेपी विधायक मेरठ के योगीपुरम में श्रीमद् देवी भागवत कथा में बोल रहे थे। इस दौरान बीजेपी विधायक ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग करते हुए सभी को गौ रक्षा का संकल्प दिलाया। बताते चले कि ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी नंद किशोर गुर्जर गाजियाबाद के लोनी और आसपास के इलाकों में गौ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों पर गुस्सा होते नजर आए है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि ऐसा हाल रहा तो वह विधायकी से इस्तीफा दे देंगे और पद मुक्त होकर लड़ाई लड़ेंगे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/sambhal-news-officials-will-not-talk-to-the-media-dm-imposed-a-ban-after-cos-statement/



