Ghaziabad Update: मामला गाज़ियाबाद के मसूरी का है जहाँ एक बेटे ने कार खरीदी, लेकिन बाद में किसी वजह से उसे कार बेचनी पड़ गई जिसके बाद दूसरे मालिक ने कार तीसरे व्यक्ति को बेच दी। बाद में पिता कार को तीसरे मालिक से चोरी करके ले आया। पुलिस ने पिता को अपने ही बेटे की कार को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार में
Ghaziabad Update: मिली जानकारी के मुताबिक जिले के मसूरी थाने में पहले एक व्यकित ने कार खरीदी. कुछ दिन बाद ऐसे हालात बने कि कार बेचनी पड़ गयी. जिसको बेची, उसने भी कुछ दिनों बाद तीसरे व्यक्ति को बेच दी. इसके बाद सबसे पहले वाला मालिक कार को चोरी कर ले आया. मामला थाने पहुंचा, पहले पुलिस का सिर चकरा गया कि अपनी कार कोई क्यों चोरी करेगा? पुलिस ने जांच शुरू की और पता चला कि कार का मालिक ही अपनी कार चोरी की है और पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस टीम द्वारा चेंकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हाशिम और गुलाम मोहम्मद को मसूरी गंगनहर से गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की कार भी बरामद की।
लोन की किश्त नहीं दे पा रहा था बेटा
Ghaziabad Update: पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि यह कार कुछ दिन पहले अजीज नगर कालोनी मसूरी से चोरी की थी. पकडे गये गुलाम मोहम्मद ने बताया कि यह कार मेरे लड़के दानिश के नाम है। जो लोन पर ली थी, घर के हालात सही न होने के कारण बेटा लोन की किश्त को नही दे पा रहा था। गाडी को दानिश ने मोनिश अली ग्राम शाहपुर बम्हैटा गाजियाबाद को बेच दी थी और मोनिश ने भी इस कार को आमिर निवासी अजीज नगर कालोनी मसूरी गाजियाबाद को बेच दी थी।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-various-types-of-programs-will-be-organized-in-the-district-on-the-occasion-of-uttar-pradesh-foundation-day/



