LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : नशे के खिलाफ बड़ी जीत.. लोनी पुलिस ने दबोचे तस्कर, ढाई करोड़ की स्मैक जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : नशे के खिलाफ बड़ी जीत.. लोनी पुलिस ने दबोचे तस्कर, ढाई करोड़ की स्मैक जब्त
गाजियाबाद

Ghaziabad News : नशे के खिलाफ बड़ी जीत.. लोनी पुलिस ने दबोचे तस्कर, ढाई करोड़ की स्मैक जब्त

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-08-06 9:46 पूर्वाह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
Delhi News
Delhi News
SHARE

ब्यूरो।
सचिन कश्यप

Contents
Ghaziabad News : गिरफ्तार तस्कर हैं नेटवर्क का हिस्सा, मास्टरमाइंड की तलाश जारीGhaziabad News : डीसीपी ने नशे के खिलाफ मुहिम को बताया प्राथमिकता

Ghaziabad News : लोनी थाना क्षेत्र में पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक संगठित तस्करी गिरोह से जुड़े दो शातिर स्मैक तस्करों—विकास और मोहन को गिरफ्तार किया है।

उनके पास से 2 किलो 638 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक टीवीएस मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में नशे के सौदागरों के बीच खलबली मच गई है।

Ghaziabad News
Delhi News

Ghaziabad News : गिरफ्तार तस्कर हैं नेटवर्क का हिस्सा, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं। इन तस्करों ने बताया कि उनका काम केवल स्मैक को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना होता था, जिसके बदले में उन्हें प्रति चक्कर 4 से 5 हजार रुपये मिलते थे। यह जानकारी बेहद चौंकाने वाली है, क्योंकि इससे साफ है कि विकास और मोहन जैसे तस्कर केवल इस काले कारोबार की कड़ियां हैं, जबकि इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य सरगनाओं और सप्लाई चेन के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है। तकनीकी निगरानी, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।

Ghaziabad News : डीसीपी ने नशे के खिलाफ मुहिम को बताया प्राथमिकता

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “लोनी पुलिस की सतर्कता और कुशल रणनीति के चलते दो बड़े तस्कर पकड़े गए हैं। इनके पास से बरामद स्मैक की मात्रा और अंतरराष्ट्रीय कीमत इस बात का संकेत है कि यह कार्रवाई कितनी महत्वपूर्ण है। हमारी प्राथमिकता नशे के खिलाफ जंग है, और इस दिशा में यह एक बड़ा कदम है।”

#GhaziabadNews
लोनी थाना क्षेत्र में पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक संगठित तस्करी गिरोह से जुड़े दो शातिर स्मैक तस्करों—विकास और मोहन को गिरफ्तार किया है। pic.twitter.com/Sff3IOXroJ

— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) August 5, 2025

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस अब इस नेटवर्क के पीछे छिपे असली गुनहगारों तक पहुंचने के लिए जांच को और अधिक गहरा करेगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि नशे के कारोबार के खिलाफ यदि कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। गाजियाबाद पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अवैध नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कानून व्यवस्था पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े- Ghaziabad News : अपनेपन के अहसास से भर आई आंखे, रोटरी क्लब साहिबाबाद ने जीता दिल

You Might Also Like

कांवड़ यात्रा 2026 सफल संपन्न होने पर डीसीपी ग्रामीण का भव्य स्वागत

स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट पर पुलिस-प्रशासन

कविनगर लैंडक्रॉफ्ट सोसाइटी हादसा: 22 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद के पांडव नगर इलाके में फैक्ट्री में लगी आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू

गाजियाबाद: हरिद्वार से स्केटिंग कर गंगाजल लाए नंदिनी-युग का ACP ने किया स्वागत

TAGGED:2.6 Kg SmackAnti-Drug CampaignDrug Racket ExposedGhaziabad Drug BustGhaziabad NewsLoni Police OperationNarcotics SeizureSmack Traffickers ArrestedTVS Bike SeizedVikas and Mohan Arrested₹2.5 Crore Drug Haul
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
eNewspaper 08 August 2026
E-paper

Today eNewspaper | 08 August 2026 Breaking News & Headlines

Meena Chauhan By Meena Chauhan 7 दिन ago
झांसी व्यापारी गोलीकांड: बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर
गाजियाबाद: पार्षदों और निगम अधिकारियों ने मिलकर कांवड़ यात्रियों पर की पुष्प वर्षा
झांसी: चुरारा से 500 कांवड़ियों का जत्था रवाना, ओरछा धाम में करेंगे जलाभिषेक
जालंधर होटल में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, दो दिन से कमरे में थी ठहरी
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?