LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: गाजियाबाद चोरी आरोपी गिरफ्तार: घर से 15 लाख के जेवर-नकदी बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > गाजियाबाद चोरी आरोपी गिरफ्तार: घर से 15 लाख के जेवर-नकदी बरामद
गाजियाबाद

गाजियाबाद चोरी आरोपी गिरफ्तार: घर से 15 लाख के जेवर-नकदी बरामद

Meena Chauhan
Last updated: 2026-08-23 11:56 पूर्वाह्न
By Meena Chauhan 11 घंटे ago
Share
SHARE

कविनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

  गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र में गाजियाबाद चोरी आरोपी गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है।

Contents
कविनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलताक्या था पूरा मामलासीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से खुला मामलापूछताछ में हुआ बड़ा खुलासापुलिस ने बरामद किया माल

क्या था पूरा मामला

27 जुलाई 2026 को गोविंदपुरम निवासी वादी लल्लू सिंह मौर्य ने थाना कविनगर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर तुरंत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से खुला मामला

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 22 अगस्त 2026 को अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र हेमराज सिंह, निवासी जे-57 गोविंदपुरम, मूल रूप से बिजनौर जिले के आबिदनगर उर्फ धुंधली गांव निवासी, उम्र लगभग 29 वर्ष, को गोविंदपुरम बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मकान मालिक के घर किराए पर रहता था और उसे जेवर व नकदी रखने की जगह पता थी। उसने बताया कि ऑनलाइन एविएटर गेम खेलने की लत के कारण उस पर करीब 9 लाख रुपये का कर्ज हो गया था, जिससे परेशान होकर उसने चोरी की योजना बनाई। मकान मालिक के बरेली जाने की जानकारी होने पर उसने 24 जुलाई की रात ताला और अलमारी का लॉकर काटकर आभूषण व नकदी चुरा लिए।

पुलिस ने बरामद किया माल

आरोपी के पास से पीली धातु (सोना) के टुकड़े व आभूषण करीब 85 ग्राम (कीमत लगभग 12.50 लाख रुपये), सफेद धातु (चांदी) के आभूषण करीब 1100 ग्राम (कीमत लगभग 2.32 लाख रुपये) और 65,870 रुपये नकद बरामद हुए। कुल बरामदगी की कीमत लगभग 15.47 लाख रुपये आंकी गई है। गाजियाबाद चोरी आरोपी गिरफ्तार होने के बाद पुलिस उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

You Might Also Like

गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में आठवीं मंजिल से गिरे बुजुर्ग, मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

लोनी में पुलिस मुठभेड़, 50 लाख के गहनों की चोरी करने वाला शातिर बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

गाजियाबाद: भोजपुर मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल, लूटा गया लैपटॉप बरामद

गाजियाबाद: नंदग्राम मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल, तमंचे व सोने की टिक्की बरामद

विजयनगर पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कांड के फरार बदमाश अमन को लगी गोली, साथी अरुण गिरफ्तार

TAGGED:Ghaziabad NewsGhaziabad News update
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
पंजाब बंद कौमी इंसाफ मोर्चा जालंधर अमृतसर पुलिस तैनात
पंजाब

पंजाब बंद: जालंधर से अमृतसर तक असर, कई इलाकों में पुलिस बल तैनात

Meena Chauhan By Meena Chauhan 2 दिन ago
नोएडा में 1.48 करोड़ की डकैती का खुलासा: बिना नंबर की Aura कार से खुला राज, 6 गिरफ्तार
Today eNewspaper | 19 August 2026 Breaking News & Headlines
वडोदरा बस दरवाजे में गर्दन फंसी: प्रसाद लेने निकले 7 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
आजम खान को गृहमंत्री बनाने के ऐलान पर भड़के राजभर, अखिलेश पर बोला तीखा हमला
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?