ब्यूरो : सतेंद्र राघव
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मोदीनगर में महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले में महिला ने भोजपुर थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
Ghaziabad News : महिला ने क्या आरोप लगाया ?
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके घर के पास रहने वाले कपिल ने उसके घर आकर जबरजस्ती करने की कोशिश की। पीड़ित महिला ने जब इसका विरोध की तो आरोपी युवक ने उसके बच्चे और पति को मारने की धमकी और फरार हो गया। आरोपी युवक उसे फोन करके भी परेशान कर रहा है। महिला का आरोप है कि युवक उससे संबंध रखने के लिए बार बार फोन करता है। जब महिला ने इस विषय में पुलिस से शिकायत की बात की तो युवक ने उसे बदनाम करने की धमकी दे डाली।
फिलहाल, परेशान महिला ने भोजपुर थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि महिला की शिकायत पर पुलिस क्या और कब तक कार्यवाही करती है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/delhi-news-if-you-dont-stop-the-bus-after-seeing-women/



