Ghaziabad News: उत्तरप्रदेश के जिला गाज़ियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी सास लगातार उसकी बेटी को आईफोन दिलाने का दबाव बना रही थी। लेकिन आईफोन नहीं दिलाने पर पत्नी का गर्भपात करा दिया। पीड़ित ने कोतवाली में पत्नी समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
आइफोन नहीं दिलाने पर घर में हुआ था विवाद शुरू
Ghaziabad News: पीड़ित पति ने आरोप लगाया है की वह अपनी पत्नी को आइफोन नहीं दिला पाया तो घर में विवाद शुरू हो गया। ससुरालियों पर युवक ने दहेज में दी गई कार खरीदने के लिए तीन लाख रुपये लेकर हड़पने का भी आरोप लगाया है।
करंट लगाकर आत्महत्या करने की दी धमकी
Ghaziabad News: जानकारी के मुताबिक कैला भट्ठा निवासी युवक की शादी बीते वर्ष फरवरी में छोटी कैला निवासी युवती से हुई थी। युवक का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी पत्नी के व्यवहार में बदलाव आ गया। दोनों में झगड़े होने लगे। उसकी पत्नी इसी बीच अपने घर चली गई। घर आने के बाद उसकी पत्नी अक्सर फोन पर बात करती रही। उसने टोका तो पत्नी ने बिजली का करंट लगाकर या आग लगाकर आत्महत्या करने और उसके पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी। पति की सास ने कहा की पहले मेरी बेटी को आइ फोन दिलाओ तब वह घर आएगी।
पीड़ित ने कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
Ghaziabad News: युवक का आरोप है कि 10 अगस्त को उसकी सास घर आई और उसकी पत्नी को गर्भपात की दवा खिलाकर उसकी आने वाली नस्ल समाप्त कर दी। 16 अगस्त को उसकी पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली गई। उसके बाद से नहीं आई है। वहीं, पीड़ित ने कई बार प्रयास किया, लेकिन ससुरालिए उसकी पत्नी को नहीं भेज रहे हैं और न ही दहेज की कार के लिए मदद के नाम पर लिए तीन लाख रुपये वापस कर रहे हैं। परेशान होकर पीड़ित ने कोतवाली में पत्नी समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-thieves-escaped-with-95-thousand-rupees-and-valuables-from-paint-sho/



