Ghaziabad News Today: मोदीनगर में जाम का सबब बने हापुड़ रोड रेलवे फाटक के ऊपर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने का काम अगले माह दिसंबर से शुरू होगा। आरओबी के लिए सेतु निगम सहित सात विभागों के अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा रेलवे ओवर ब्रिज की हद में आने वाली जगह को चिन्हित कर निशान भी लगा दिए। इसके साथ ही आरओबी के लिए जमीन चिन्हित कर निशान लगा दिये गये है।
Ghaziabad News Today: जल्द शुरू होगा बिजली की लाइनें हटाने के साथ ही अन्य कार्य
बिजली विभाग ने बिजली की लाइन शिफ्ट करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जिसे जल्द ही संबंधित विभाग को सौंपा जायेगा जिसके बाद धनराशि अवमुक्त कर दी जायेगी। इसी प्रकार वन विभाग भी अपना प्रस्ताव बनाकर देगा। बिजली, आईजीएल की गैस पाइप लाइन समेत अन्य जो भी शिफ्ट होना है उसका काम दिसंबर में शुरू हो जाएगा।
Ghaziabad News Today: निर्माण कार्य की जगह को किया चिन्हित
निर्माण कार्य से पहले सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है। हापुड़ रोड पर राज चौपले तक 30 मीटर और हाइवे पर एक तरफ 24 मीटर जमीन अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण के दौरान निशान लगा दिए गए है। जहां तक आरओबी के लिए जमीन चाहिये उसके लिए निशान लगा दिये गये। इसमें हापुड़ रोड पर दोनों तरफ 15-15 मीटर जमीन आरओबी के लिए अधिगृहित की जायेगी।
Ghaziabad News Today: शासन ने मंज़ूर किया बजट
बता दें कि इस आरओबी के लिए काफी लंबे समय से मांग की जाती रही है, और अब इसका शासन से बजट भी मंजूर कर दिया है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका अन्य योजनाओं के साथ वर्चुअल शिलान्यास भी लोकसभा चुनाव से पहले कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को सेतु निगम, लोक निर्माण, बिजली, नगर पालिका, आईजीएल और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इन अधिकारियों ने इस निर्माण कार्य की जद में आने वाली जगह को चिन्हित कर निशान भी लगा दिए। अब इस निर्माण कार्य के लिए जिनकी भी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा उन सभी को जल्दी ही नोटिस जारी कर दिए अधिकारी बता रहे हैं कि बिजली की लाइन और पेड़ काटने का कार्य भी जल्दी ही शुरू हो जाएगा। इस संबंध में तहसील स्तर से एक कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। निर्माण कार्य दो वर्ष में पूरा करने की बात कही गई है। उप जिलाधिकारी डॉ पूजा गुप्ता का कहना है की कई विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे तथा वहां उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की जगह को चिन्हित किया।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/hapur-news-today-police-arrest-thieves-who-steal-in/



