By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Google Map Failed : अगर आप हिंडन एयरपोर्ट जा रहे हैं तो भूलकर भी मत करना गूगल मैप का प्रयोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Google Map Failed : अगर आप हिंडन एयरपोर्ट जा रहे हैं तो भूलकर भी मत करना गूगल मैप का प्रयोग
गाजियाबाद

Google Map Failed : अगर आप हिंडन एयरपोर्ट जा रहे हैं तो भूलकर भी मत करना गूगल मैप का प्रयोग

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-03-11 10:22 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-03-11
Share
Google Map Failed
SHARE

Google Map Failed : गूगल मैप की लोकेशन से हो रही परेशानी
गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए विमान सेवाएं शुरू होने के बाद यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में सोमवार को मुंबई के लिए भी उड़ान शुरू हो गई, जिससे यात्रियों की आवाजाही और अधिक बढ़ गई। हालांकि, यात्रियों को एक अनपेक्षित समस्या का सामना करना पड़ रहा है—गूगल मैप पर हिंडन एयरपोर्ट की लोकेशन में गड़बड़ी के कारण कई यात्री रास्ता भटक रहे हैं।

Google Map Failed :जाने क्या हैं पूरा मामला ?
खबरों की मानें तो यात्रियों द्वारा बताए गए अनुभवों के अनुसार, गूगल मैप पर हिंडन एयरपोर्ट की सही लोकेशन न दिखने के कारण उनकी कैब्स एयरपोर्ट के बजाय आसपास की कॉलोनियों जैसे कि सिकंदरपुर गांव और डिफेंस कॉलोनी, तक पहुंच रही हैं। इस कारण कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह जब मुंबई से विमान हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा, तब कई यात्रियों को इस समस्या से दो-चार होना पड़ा। कुछ यात्रियों की कैब लोकेशन के कारण एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच सकी, जिससे उन्हें आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि उन्होंने गूगल मैप पर हिंडन एयरपोर्ट की लोकेशन डालकर सफर शुरू किया था, लेकिन गलत स्थान पर पहुंच गए।

कुछ यात्रियों ने बताया कि उनके कैब चालक लोकेशन को समझ नहीं पा रहे थे और एयरपोर्ट के आसपास की गलियों में घूमते रहे। एक युवती को अपने कैब चालक को 15 मिनट तक फोन पर सही रास्ता समझाना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद चालक एयरपोर्ट तक सही तरीके से नहीं पहुंच सका। अंततः एक सुरक्षाकर्मी ने फोन पर मार्गदर्शन देकर उसे सही लोकेशन पर पहुंचने में मदद की। इसी तरह, दिल्ली के हरप्रीत नाम के यात्री के दोस्त को भी इसी समस्या का सामना करना पड़ा। उसके कैब चालक के गूगल मैप ने वजीराबाद रोड पर ही लोकेशन दिखाना बंद कर दिया, जिससे वह वहीं उतर गया और बाद में रास्ता भटकने के कारण एयरपोर्ट तक काफी देर से पहुंचा।

Google Map Failed : एयरपोर्ट प्रशासन की प्रतिक्रिया और समाधान
हिंडन एयरपोर्ट प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए गूगल को फीडबैक भेज दिया है, ताकि लोकेशन में सुधार किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि यह समस्या 1 मार्च से सामने आ रही है और अब यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसके अलावा, यात्रियों को सुविधा देने के लिए एयरपोर्ट पर रेंटल कार सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है।

इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। योजना के तहत तीन से चार कैब्स एयरपोर्ट परिसर में ही उपलब्ध रहेंगी, जिससे यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग किए बिना ही कैब मिल सकेगी। यह विशेष रूप से बुजुर्ग यात्रियों के लिए लाभदायक होगा, जिन्हें कैब ढूंढने में दिक्कत होती है। एयरपोर्ट पर सुविधाओं को बढ़ाने के लिए जल्द ही एक फूड कोर्ट भी खोला जाएगा, जिससे यात्रियों को खाने-पीने की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

यह भी पढ़े –

https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-now-street-lights-will-be-switched-on-and-off-by-computer/

 

 

You Might Also Like

Delhi NCR Pickle Factory: गाजियाबाद में भैंसों के तबेले में बन रहा था अचार, छापेमारी में 3400 किलो सड़ा माल नष्ट, Delhi NCR Pickle Factory पर बड़ा खुलासा

Khoda Murder Case: खोड़ा कांड के बाद सख्ती तेज! कनावनी में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर एक्शन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साईं उपवन में मिला पैरा एथलीट चिराग त्यागी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad Encounter News: कैश वैन लूट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Ghaziabad SP leader News: 50 साल छोटे उम्र की लड़की से निकाह कर फंसे सपा नेता, घर में शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

TAGGED:Google Map Failed
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Doctor Resignations in Lucknow: Cancer Institute grappling with a spate of doctor resignations; treatment halted across 11 departments.
उत्तर प्रदेश

Doctor Resignation Lucknow: डॉक्टरों के लगातार इस्तीफों से जूझ रहा कैंसर संस्थान, 11 विभागों में इलाज तक ठप

Kannu Kannu 2026-06-19
Uttarakhand Mining Revenue Record: कोसी और दाबका नदी से सरकार की झोली में आए 9.79 करोड़ रुपये, 46 फीसदी बढ़ी आमदनी
Gaurav Chaudhary Farrukhabad Visit: शादी के बाद पहली बार फर्रुखाबाद पहुंचे गौरव चौधरी, हुआ स्वागत
CM Yogi News: IIT कानपुर का कमाल! बिठूर की मिट्टी वाली ‘गुल्लक’ ने जीता CM योगी का दिल
Samay Raina: आलिया भट्ट और शरवरी ने जमाई महफिल, फिर भी क्यों अधूरा लगा Latent 2?
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?