LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : “जिस गाजियाबाद के नाम पर कभी अपराध और गैंगवार की फिल्में बनती थीं, वह अब सुव्यवस्था का मॉडल बना”,योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद दौरे में क्या कहा विस्तार में जानिये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : “जिस गाजियाबाद के नाम पर कभी अपराध और गैंगवार की फिल्में बनती थीं, वह अब सुव्यवस्था का मॉडल बना”,योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद दौरे में क्या कहा विस्तार में जानिये
गाजियाबाद

Ghaziabad News : “जिस गाजियाबाद के नाम पर कभी अपराध और गैंगवार की फिल्में बनती थीं, वह अब सुव्यवस्था का मॉडल बना”,योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद दौरे में क्या कहा विस्तार में जानिये

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-26 5:51 अपराह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
SHARE

संजय मित्तल

लोकहित क्रांति ।

ब्यूरो।

Ghaziabad News :  ग्रेटर गाजियाबाद के रूप में नई यात्रा को प्रारंभ कर रहा गाजियाबादः मुख्यमंत्री

आज यानि 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद दौरे के दौरान कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा व मार्गदर्शन में पिछले 8 वर्ष में यूपी ने जो कार्य किया है, उससे गााजियाबाद नए गाजियाबाद के रूप में चमक रहा है। यहां के बारे में धारणा बदली है। जिस गाजियाबाद के नाम पर कभी अपराध और गैंगवार की फिल्में बनती थीं। आज वह गाजियाबाद विकास, स्वच्छता व सुव्यवस्था का मॉडल बनकर उभर रहा है। दुनिया की 50 और प्रदेश की पहली स्वच्छ सिटी के रूप में गाजियाबाद का नाम आ रहा है। 10 वर्ष पहले कोई सोचता नहीं था कि जनपद 12लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ेगा और देश की पहली रैपिड रेल गाजियाबाद से होकर जाएगी, लेकिन आज यह सब कुछ हो गया। आज गाजियाबाद के पास रैपिड रेल, 12लेन हाईवे, मेट्रो, एयरपोर्ट भी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत की। उसके पहले कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे जत्थे को शुभारंभ किट उपलब्ध कराया। सीएम ने इन यात्रियों का हृदय से अभिनंदन करते हुए सुखद-मंगलमय यात्रा की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहाकि देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना करता हूं कि इन सब पर कृपा बनी रहे। दर्शन करके आने वाले सभी यात्रियों को यूपी सरकार की तरफ से एक-एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। कैलाश मानसरोवर भवन हमने यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित किया था। आज 200 से अधिक श्रद्धालु इस भवन में आकर यात्रा का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

Ghaziabad News : भारत के मिनी रत्न प्रतिष्ठानों में शुमार हो चुका है सीईएल
सीएम ने कहा कि आज प्रातःकालीन सत्र में गाजियाबाद आया। यहां सेंटर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की स्वर्ण जयंती कार्यक्रम हिस्सा बना। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ ग्रीन फील्ड डेटा सेंटर का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि सीईएल पहले घाटे का प्रतिष्ठान बन चुका था, लेकिन अब डिस इन्वेस्टमेंट से बचकर प्रॉफिट देने वाला भारत के मिनी रत्न प्रतिष्ठानों में से एक बन चुका है।

Ghaziabad News : खोड़ा, लोनी व मुरादनगर को नगर निगम का हिस्सा बनाने पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री ने कहाकि गाजियाबाद अब ग्रेटर गाजियाबाद के रूप में नई यात्रा को प्रारंभ कर रहा है। यहां सभी संस्थाओं ने अच्छे कार्य किए हैं। सीएम ने कहा-ग्रेटर गाजियाबाद की दृष्टि से कुछ नए इनेसेटिव आगे बढ़ाने के साथ ही खोड़ा, लोनी, मुरादनगर को गाजियाबाद नगर निगम का हिस्सा बनाने और इसके वृहद विकास की कार्ययोजना बनाने को कहा है। इंटीग्रेटेड ऑफिस कॉम्प्लेक्स यानी सभी जनपदीय मुख्यालयों को एक छत के नीचे लाने और पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के जरिए मुख्यालय के रूप में सुरक्षा व बेहतरीन कानून व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।

Ghaziabad News : स्टेडियम बनाकर संचालन करे जीडीए
सीएम ने कहा कि बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण समेत विकास-बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। स्टेडियम बनाने के लिए बीसीसीआई ने बहुत पहले यहां जमीन ली थी, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से कहा गया कि उस लैंड का प्रयोग करे और स्टेडियम बनाकर उसका संचालन करे।

Ghaziabad News : मानसरोवर भवन, उत्तराखंड व पूर्वांचल भवन का उपयोग शुरू करें नागरिक
सीएम ने कहा कि नागरिक अब मानसरोवर भवन, उत्तराखंड भवन या पूर्वांचल भवन का उपयोग शुरू करे। जीडीए व नगर निगम से कहा है कि इसका मॉडल बनाकर भेजें, जिससे इसे ठीक ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। सीएम ने कहा कि कुछ वर्षों में उठाए गए कदम के कारण गाजियाबाद में ग्रीनरी का लेवल बढ़ा है। यह सुंदर सिटी के रूप में आगे बढ़ी है। यहां कूड़े के ढेर समाप्त हुए और मियावाकी, सिटी फॉरेस्ट के रूप में नया मॉडल देखने को मिल रहा है।

Ghaziabad News : हिंडन नदी, पौधरोपण, विकास, रोजगार आदि पर भी हुई चर्चा
सीएम ने कहा कि कभी गाजियाबाद की पहचान रही हिंडन नदी के पुनरोद्धार, प्राकृतिक पद्धति से सुदृढ़ीकरण, एक पेड़ मां के नाम पर नदी के दोनों ओर व्यापक पौधरोपण, विकास, रोजगार समेत अनेक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई है। डबल इंजन सरकार की विकास की यह यात्रा इसी प्रकार से आगे बढ़ेगी और जनप्रतिनिधियों के सुझाव व इनेसेटिव को प्रशासन धरातल पर उतारेगा।

ये भी पढ़े-

https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-ghaziabad-has-become-a-model-of-development-now-moving-towards-greater-ghaziabad-yogi-adityanath/

You Might Also Like

मोदीनगर पुलिस मुठभेड़: रक्षाबंधन चेकिंग के दौरान भागते बदमाशों पर फायरिंग, एक घायल

गाजियाबाद: रक्षाबंधन से पहले मिशन शक्ति केंद्रों को मिलेंगे 11 नए वाहन

रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद में ऑपरेशन डिकॉय के तहत महिला सुरक्षा अभियान तेज

गाजियाबाद चोरी आरोपी गिरफ्तार: घर से 15 लाख के जेवर-नकदी बरामद

गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में आठवीं मंजिल से गिरे बुजुर्ग, मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

TAGGED:Ghaziabad News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?