Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के नेशनल हाईवे-9 पर बुधवार को एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। वैशाली स्थित जीवन अस्पताल के सामने हुए इस हादसे में मारुति सिलेरियो कार (DL2CAQ1953) के अगले हिस्से में तेज लपटें उठी जो देखते ही देखते विकार रूप में बदल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि एक स्थानीय नागरिक की सूचना पर फायर स्टेशन वैशाली से तुरंत दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। हाईवे पर आग के कारण ट्रैफिक बाधित हो गया था। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हौज पाइप के जरिए फायर फाइटिंग शुरू की और कुछ ही देर में आग पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया।

कार के मालिक हितेश शर्मा की सीएनजी फिटेड सिलेरियो में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
Ghaziabad News : 3 गाड़ियां जलकर हुई खाक
गौरतलब है कि इससे पहले कुशलिया गांव में पूर्व प्रधान शाहिद की तीन गाड़ियां जलकर खाक हो गई थी। पूर्व प्रधान की एक ब्रेजा व 2 बलेनो कार में आग लगा थी। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। लेकिन पूर्व प्रधान का कहना था कि साजिशन के चलके किसी ने मेरी गाड़ियों में आग लगाई है।

Ghaziabad News : एंबुलेंस में लगी थी अचानक आग
वहीं दूसरी तरफ थाना इंदिरापुरम में अटलांटा अस्पताल के बाहर खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई थी। घटना के समय एंबुलेंस खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई थी। वहीं एंबुलेंस में आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। चीफ फायर ऑफिसर ने बताया था कि यह एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन राहत की बात ये थी कि जिस समय एंबुलेंस में आग लगी, उस समय कोई मरीज या मेडिकल स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं था। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में स्थानीय प्रशासन जांच में जुटा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-3-vehicles-of-former-pradhan-burnt-to-ashes/



