Ghaziabad News : समाज को संवेदनशीलता और दायित्व का संदेश
गाजियाबाद रोटरी क्लब गाजियाबाद सेंचुरियन की ओर से एक नि:शुल्क वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप आवारा और बेसहारा कुत्तों-बिल्लियों जैसे बेजुबान जीवों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के उद्देश्य से लगाया गया, जिसमें दर्जनों जानवरों को आवश्यक टीके लगाए गए। इस नेक पहल ने न सिर्फ पशु सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया, बल्कि समाज को संवेदनशीलता और दायित्व का संदेश भी दिया।
Ghaziabad News : क्या हैं पूरी खबर ?
क्लब की अध्यक्ष सुजाता कुमार और सचिव प्रीति शर्मा के नेतृत्व में इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। उनके साथ क्लब की पूर्व अध्यक्ष निरुपमा, चार्टर अध्यक्ष मीरा मिश्रा, सपना, विजयपाल, नितिन मनचंदा, अनीता सिंह, प्रदीप शर्मा, रेणुका जी, डॉ. दीपक मिश्रा, विजयपाल सिंह, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, सुनील मदान, नेहा और डॉक्टर संतोष की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। सभी सदस्यों ने पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ बेजुबानों की सेवा में भाग लिया।कैंप में मुख्य भूमिका निभाते हुए टाइगर मेमोरियल पेट्स क्लिनिक के संचालक डॉक्टर विजय पाठक ने सभी कुत्तों को वैक्सीन लगाकर क्लब को अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।



