Ghaziabad News : गाजियाबाद क्राइम ब्रांच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पारदी गैंग के आखिरी सरगना, चरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। चरण सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जो गाजियाबाद के एक ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी के मामले में सवा साल से फरार चल रहा था।
Ghaziabad News : ये था मामला
यह घटना 10 जनवरी 2024 को लोनी बॉर्डर क्षेत्र में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से सोने-चांदी के गहनों की चोरी से संबंधित है। एडीसीपी क्राइम, पीयूष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में पारदी गैंग की संलिप्तता सामने आई थी। अब तक पुलिस इस गैंग के 17 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है और उन्हें जेल भेज चुकी है।
Ghaziabad News : चरण सिंह का खुलासा और गैंग की कार्यप्रणाली
चरण सिंह मध्य प्रदेश के गुना जिले का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में उसने बताया कि वह अनपढ़ और आदिवासी समुदाय से है। उसने गैंग की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया। इसके अनुसार, पहले गैंग के सदस्य इलाके की पहचान करते हैं और फिर गली-मोहल्लों में दुकान लगाकर या फेरी लगाकर रेकी करते हैं। इसके बाद, टारगेट तय करने के बाद गैंग के सदस्य चादर डालकर शटर तोड़ते हैं। यदि चोरी के दौरान कोई व्यक्ति सामने आ जाता है, तो उसे हथियार दिखाकर या मारपीट करके चुप करा दिया जाता है। पुलिस का कहना है कि चरण सिंह के खिलाफ अन्य मामलों की भी जानकारी मिली है। जिनकी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-firing-after-dispute-between-two-parties-over-drain-construction/



