Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। ये मामला 17 जनवरी 2024 का है, जब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के दो गुटों में ट्रैक्टर में बैठने को लेकर विवाद हो गया था।
Ghaziabad News : 10 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR
मामले में एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि सहारनपुर और पश्चिम बंगाल के मजदूरों के बीच हुए इस झगड़े में सहारनपुर निवासी नदीम की लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना की शिकायत मिलने के बाद कुल 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। जांच में दो लोग निर्दोष पाए गए, जबकि आठ आरोपियों में से सात को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
Ghaziabad News : एक साल से फरार था आरोपी
एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि आकाश पिछले एक साल से फरार चल रहा था जो पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में छिपता था। वह इस मामले का आखिरी वांटेड अपराधी था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी पंचलोक इलाके में रहते थे और एक्सप्रेस-वे के निर्माण में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे।
Ghaziabad News : नूर आलम मुठभेड़ में गिरफ्तार
गौरतलब है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार बदमाशों को दबोचा रही है। इससे पहले लिंक रोड थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान पांच साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या के मामले में फरार चल रहे नूर आलम उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। मामले में एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया था कि नूर आलम को दोनों पैरों में गोली लगी है। जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने 15-16 जनवरी की रात में पांच साल की मासूम का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म और फिर हत्या कर देने का जुर्म कबूल था।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-breaking-massive-fire-broke-out-in-lonis-house-in-kanchan-park-colony-4-people/



