By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : शहर को स्मार्ट और भव्य बनाने की तैयारी में नगर निगम, 250 करोड़ के बजट में बनेंगे म्यूजियम, मंडपम और स्पोर्ट्स जोन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : शहर को स्मार्ट और भव्य बनाने की तैयारी में नगर निगम, 250 करोड़ के बजट में बनेंगे म्यूजियम, मंडपम और स्पोर्ट्स जोन
गाजियाबाद

Ghaziabad News : शहर को स्मार्ट और भव्य बनाने की तैयारी में नगर निगम, 250 करोड़ के बजट में बनेंगे म्यूजियम, मंडपम और स्पोर्ट्स जोन

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-24 10:30 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-24
Share
Untitled design 45
SHARE

Ghaziabad News : शहर में चल रहे 350 करोड़ के कार्यों की नगर आयुक्त ने की समीक्षा

गाजियाबाद नगर निगम शहर के विकास को एक नई दिशा देने की तैयारी में है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में निगम प्रशासन ने शहर को भव्यता प्रदान करने के लिए 250 करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट लाने की योजना बनाई है। हाल ही में नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में चल रहे 350 करोड़ रुपये के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से चल रहे कार्यों की जानकारी दी गई और साथ ही आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी तैयार की गई। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त के निर्देशन में गाजियाबाद में न केवल मुख्य क्षेत्रों में बल्कि आंतरिक वार्डों में भी विकास को लेकर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

Ghaziabad News :  जानें क्या हैं पूरा मामला ?

बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी को चल रहे कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। वर्तमान में जिन 350 करोड़ रुपये के कार्यों पर काम चल रहा है, उनमें सड़क सुधार, नाला निर्माण, बाउंड्री वॉल निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य शामिल हैं। वहीं, भविष्य को ध्यान में रखते हुए 250 करोड़ रुपये की लागत वाले नए प्रोजेक्ट्स की योजना भी बनाई जा रही है। इन योजनाओं में विजयनगर क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। यहां क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास एक भव्य मंडपम (सांस्कृतिक मंच), म्यूजियम, अस्पताल और स्पोर्ट्स ज़ोन स्थापित किए जाने की योजना है। मोहन नगर क्षेत्र में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास व्यावसायिक केंद्र विकसित करने की भी योजना प्रस्तावित है।

इसके अलावा, नंदग्राम सिटी जोन में ट्रैफिक पार्क और एक आधुनिक स्पोर्ट्स जोन विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इन सभी योजनाओं को मुख्यमंत्री की वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत लागू किया जाएगा, जिससे गाजियाबाद शहर को नई पहचान मिल सकेगी। नगर निगम की प्लानिंग को अमल में लाने के लिए अधिकारियों को तेज़ी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही इन परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे जाएंगे। नगर आयुक्त का कहना है कि गाजियाबाद नगर निगम निरंतर शहर हित में कार्य कर रहा है और भविष्य में शहर को एक स्मार्ट, सुसज्जित और आधुनिक नगरी के रूप में विकसित करने के लिए समर्पित है।

ये भी पढ़े-

https://lokhitkranti.com/three-more-accused-arrested-in-rajnagar-extension-restaurant-vandalism-case/

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के एक रेस्टोरेंट में 6 जून को तोड़फोड़ और मारपीट की घटना में शामिल तीन और आरोपियों को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है। इस घटना को लेकर अक्षित त्यागी ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोदीनगर के शाहजहांपुर निवासी अभिषेक, नंदग्राम निवासी सत्यप्रकाश और लोहिया नगर निवासी इमरान के रूप में हुई है। ये तीनों आपस में दोस्त हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि 6 जून को उनके कुछ दोस्त रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। वहां खाना देर से परोसे जाने को लेकर उनका रेस्टोरेंट प्रबंधक के साथ विवाद हो गया। गुस्से में उनके दोस्तों ने मिलकर प्रबंधक के साथ मारपीट की और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने बताया कि उनके दोस्तों के बुलावे पर वे भी रेस्टोरेंट पहुंचे थे।

यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। इस फुटेज ने पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में महत्वपूर्ण मदद की। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश कर रही है।

You Might Also Like

Ghaziabad Encounter News: कैश वैन लूट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Ghaziabad SP leader News: 50 साल छोटे उम्र की लड़की से निकाह कर फंसे सपा नेता, घर में शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Swami Avdheshanand Giri: गाजियाबाद जेल में बड़ा कार्यक्रम, नवग्रह वाटिका का हुआ उद्घाटन

Ghaziabad Fire News: इंदिरापुरम की हाई-राइज सोसाइटी में भीषण आग, धुएं से दहशत में लोग, रेस्क्यू जारी

Haryanvi Actress Death News: हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का गाजियाबाद में संदिग्ध हालात में निधन, घर से मिला शव

TAGGED:Ghaziabad News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Praveen Sood CBI Extension
ताज़ा खबरे

Praveen Sood CBI Extension: सीबीआई प्रमुख प्रवीण सूद को मिला एक साल का सेवा विस्तार, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-05-14
BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स, चीन में ट्रंप की एंट्री, दुनिया के शक्ति संतुलन पर क्या होगा असर?
IPL 2026 LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से रौंदा, मार्श की तूफानी पारी से पलटा मैच
Political News: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर सियासी संग्राम, अखिलेश यादव का ‘साइकिल’ वाला तंज वायरल
BJP Victory 2026: विपक्ष को भारी पड़ रहा मुस्लिम कार्ड? ममता बनर्जी ने दोहराई तेजस्वी वाली बड़ी भूल!
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?