Ghaziabad News Molestation: खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 11वीं की छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि व 18 साल कि है और 11 वि कक्षा में पढ़ती है। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ दी तहरीर में बताया है कि उसी के स्कूल में पढ़ने वाला एक व्यक्ति जोकि बदमाश प्रवर्ति का है वो उसे आए दिन छेड़ता रहता है।
यह है पूरा मामला
स्कूल जाने के रास्ते में उसका हाथ पकड़ता है, घर के बहार दिन भर खड़ा उसकी रहा देखता रहता है, रस्ता गली चलते उसका हाथ पकड़ता है , छात्रा के विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने कि धमकी देता है। आरोपी ने बाजार में पीड़िता का हाथ पकड़ कर शादी करने की बात कही। वह प्यार का इजहार करने लगा। पीड़िता ने इन्कार कर दिया तो आरोपी ने उसे जान से मारने कि धमकी भी दी और ये भी कहा कि वो उसका परिवार ख़तम कर देगा।

आरोपी के द्वारा परेशान करने पर पीड़िता का घर से निकलना बंद हो गया। अब वह स्कूल भी नहीं जा रही है। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि अगर शादी नहीं करेगी तो परिवार को मार देगा। पीड़िता के ऊपर तेजाब डालने की धमकी दी। कुछ दिनों पहले ही पीड़िता के भाई की मौत हो गई थी। एसीपी इंदिरपुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



