Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में एक शादी समारोह के दौरान बदमाशों द्वारा की गई गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, हापुड़ मार्ग स्थित गांव गदाना के एवीएस फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में हरियाणा के गुरुग्राम से आए मेहमानों के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट की और उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
Ghaziabad News : तीन अज्ञात बाइक सवारों ने कार का शीशा तोड़ा
मामले में पीड़ित धर्मेंद्र राघव का कहना है कि वह अपने दो साथियों सुधीर और शिवम के साथ शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। रात लगभग 10:30 बजे तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने सरिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने फायरिंग भी की, हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।
वहीं ये पूरी घटना फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने मोदीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-dispute-started-with-the-choir-boy-stabbed-brother/



