By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : लाखों रुपए गंवाए, फिर फर्जी पुलिस के जाल में फंसी, थाने पहुंची तो उड़ गए होश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : लाखों रुपए गंवाए, फिर फर्जी पुलिस के जाल में फंसी, थाने पहुंची तो उड़ गए होश
गाजियाबाद

Ghaziabad News : लाखों रुपए गंवाए, फिर फर्जी पुलिस के जाल में फंसी, थाने पहुंची तो उड़ गए होश

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-02-03 12:57 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-02-03
Share
Ghaziabad News
Ghaziabad News: Lost lakhs of rupees, then got trapped in the trap of fake police
SHARE

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो गई। उसने करीब 26.51 लाख रुपये गंवा दिए। जब उसने शिकायत दर्ज कराने के लिए साइबर क्राइम सेल का नंबर इंटरनेट पर खोजा, तो वह भी ठगों का ही निकला। ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला से आठ हजार रुपये फीस के तौर पर ट्रांसफर करवा लिए और उसे सीतापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। जब वह वहां पहुंची, तो असली पुलिस ने बताया कि उसके साथ दो बार ठगी हो चुकी है। महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Ghaziabad News : ग्रुप में जुड़े थे 100 लोग
लैंडक्राफ्ट सोसायटी की रहने वाली पल्लवी अग्रवाल को दिसंबर में इंस्टाग्राम पर एक लिंक मिला, जिससे वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गईं। ग्रुप का नाम एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज ए71 था, जिसमें करीब 100 लोग शामिल थे। कुछ दिनों तक उन्होंने ग्रुप में लोगों को शेयर ट्रेडिंग से मुनाफे की बातें करते देखा। इससे प्रभावित होकर पल्लवी ने ग्रुप एडमिन नीना गुप्ता और अजय गर्ग से संपर्क किया।

Ghaziabad News : लिंक भेज डाउनलोड कराया एप
ठगों ने पीड़िता को एक लिंक भेजकर एक ऐप डाउनलोड करवाया। शुरुआत में उन्होंने कम शेयर खरीदने और बेचने की सलाह देकर थोड़ा मुनाफा दिलाया, जिससे पीड़िता का भरोसा बढ़ गया। इसके बाद, ठगों ने आईपीओ (IPO) में निवेश करने पर बड़े मुनाफे का लालच दिया। जब पीड़िता ने निवेश किया, तो उन्होंने कहा कि उनका खाता फ्रीज हो गया है और अब उसे और ज्यादा पैसे जमा करने होंगे।

Ghaziabad News : ऐसे लिया झांसे में
पीड़िता ने जब अपने ट्रेडिंग अकाउंट में मौजूद पैसों से मांगी गई रकम समायोजित करने को कहा, तो ठगों ने मना कर दिया। उन्होंने 11 बार में कुल 26.51 लाख रुपये निवेश कराए, लेकिन पैसे निकालने नहीं दिए। जब पीड़िता ने दबाव डाला, तो ठगों ने कहा कि रुपये निकालने के लिए 10 लाख रुपये टैक्स भरना होगा।

Ghaziabad News : शिकायत दर्ज करने के नाम पर ठगा
साइबर ठगी से परेशान पीड़िता ने ऑनलाइन एक साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करनी चाही, लेकिन गलती से ठगों के बनाए लिंक पर क्लिक कर दिया।18 जनवरी को मोहित नाम के व्यक्ति ने फोन कर खुद को साइबर क्राइम अधिकारी बताया और शिकायत दर्ज करने के लिए पीड़िता से सभी ट्रांजेक्शन डिटेल्स ले लीं। 21 जनवरी को एक और कॉल आया। इस बार मानिक नाम के व्यक्ति ने कहा कि उनकी शिकायत पर 13 बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं और पैसे वापस पाने के लिए उन्हें सीतापुर कोतवाली देहात आना होगा। ठगों ने केस खर्च और रिकवरी के नाम पर 7,950 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। 22 जनवरी को जब पीड़िता असली पुलिस के पास पहुंची, तो पता चला कि उनके साथ दो बार ठगी हो चुकी है। थाने में उनकी कोई शिकायत दर्ज नहीं थी, और न ही मोहित या मानिक नाम के कोई पुलिसकर्मी वहां तैनात थे।

You Might Also Like

Delhi NCR Pickle Factory: गाजियाबाद में भैंसों के तबेले में बन रहा था अचार, छापेमारी में 3400 किलो सड़ा माल नष्ट, Delhi NCR Pickle Factory पर बड़ा खुलासा

Khoda Murder Case: खोड़ा कांड के बाद सख्ती तेज! कनावनी में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर एक्शन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साईं उपवन में मिला पैरा एथलीट चिराग त्यागी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad Encounter News: कैश वैन लूट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Ghaziabad SP leader News: 50 साल छोटे उम्र की लड़की से निकाह कर फंसे सपा नेता, घर में शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Lucknow Fire Tragedy: Massive fire at a coaching center in Lucknow; 15 dead! PM and CM express grief.
उत्तर प्रदेश

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 की मौत! PM और CM ने जताया शोक

Kannu Kannu 2026-06-22
PM Modi France Visit: G7 मंच से PM मोदी का दुनिया को संदेश, साझेदारी और एकजुटता पर दिया जोर
Bijnor News: बिजनौर में प्रशासन और आजाद समाज पार्टी के बीच तनातनी, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल
Gaurav Chaudhary Farrukhabad Visit: शादी के बाद पहली बार फर्रुखाबाद पहुंचे गौरव चौधरी, हुआ स्वागत
US Iran Talks: होर्मुज से लेबनान तक संकट, स्विट्जरलैंड में शुरू हुई बड़ी शांति वार्ता
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?