Ghaziabad News : थाना कौशांबी पुलिस को वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली-एनसीआर से वाहन चोरी कर सस्ते दामों में बेचने का नेटवर्क चला रहे थे।
Ghaziabad News : चेकिंग के दौरान दबोचे गए आरोपी
दरअसल, आज 28 मई को कौशांबी पुलिस टीम नियमित चेकिंग अभियान पर थी। इस दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। पूछताछ में दोनों युवकों ने वाहन चोरी की बात कबूल की। आरोपियों की पहचान अरमान (20 वर्ष) निवासी बंकर का साकारण वाली गली, अकबर मस्जिद के सामने, थाना सिकंदराबाद, बुलंदशहर और बिलाल (23 वर्ष) निवासी चूड चौहट्टा, थाना सिकंदराबाद, बुलंदशहर के रूप में हुई।
Ghaziabad News : दिल्ली-एनसीआर से करते थे वाहन चोरी
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी करते थे और फिर उन्हें सस्ते दामों पर बेच देते थे। आरोपियों की निशानदेही पर कुल पांच दोपहिया वाहन चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-pavements-have-become-markets-in-vasundhara-government-is-not-listening-to-pedestrians/



