Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में पुलिस प्रशासन के इतने सख्त होने के बाद भी घूसखोर पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला अंकुर विहार थाने के दरोगा से जुड़ा है, जिन्हें मंगलवार रात एंटी करप्शन मेरठ की टीम ने 20 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया है। पुलिस वर्दी में ही दरोगा ने एक केस के मामले में यह रकम ली है। आरोप है कि रकम देने से मना करने पर दरोगा ने जेल भेजने की धमकी दी थी।
Ghaziabad News : अब पढ़े मामला
दरअसल, एंटी करप्शन मेरठ यूनिट में दरोगा मुन्ना सागर की लिखित में शिकायत की गई। शिकायत में बताया गया कि अंकुर विहार थाने में तैनात दरोगा मुन्ना सागर एक केस में पैसों की मांग कर रहे हैं। साथ ही मांग पूरी न होने पर जेल भेजने की धमकी दे रहे है। पीड़ित के अनुसार, दरोगा ने ये भी कहा कि जो मैं कर दूंगा वही फाइनल है। मंगलवार देर शाम दरोगा ने 20 हजार रुपये लिए और अपनी जेब में रख लिए।
मामले में शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को 20 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया। फिलहाल, दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी दरोगा से पूछताछ की जा रही है, जिसे बुधवार को मेरठ की कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।



