Ghaziabad News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 शाहबेरी गांव को गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक से जोड़ने के लिए फ्लाईओवर बनाया जाएगा। जिसका विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने का काम जारी हो गया है। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान की एक टीम पहले ही निर्माण स्थल का निरीक्षण और फिजिबिलिटी का अध्ययन कर चुकी है। चर्चा है कि एक बार फ्लाईओवर बनने से लाखों वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।
Ghaziabad News : सड़क के दोनों साइड जाम की समस्या
प्राधिकरण का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शाहबेरी गांव से लेकर ग्रुप हाउसिंग कॉम्प्लेक्स क्रॉसिंग रिपब्लिक तक सड़क पर भारी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में सड़क के दोनों साइड यहां जाम की समस्या रहती है। जिससे वाहन चालकों को जाम की सामना करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सड़क पर फ्लाईओवर निर्माण के संबंध में सीआरआरआई के साथ संयुक्त रूप से फिजिकल निरीक्षण किया गया। सीआरआर आई द्वारा यातायात सर्वेक्षण कर एक फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की है। बतौर इसके लिए सीआरआरआई को 19 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
)
Ghaziabad News : प्रस्तुत होगी विस्तृत परियोजना की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह ने बताया कि सीआरआरआई ने अपनी रिपोर्ट में फ्लाईओवर के दो डिजाइन का सुझाव दिया। एक डिज़ाइन में यह 14 मीटर चौड़ी 800 मीटर लंबी और दूसरी डिज़ाइन में यह 16 मीटर चौड़ी 800 मीटर लंबा फ्लाईओवर हो सकता है। सीआरआरआई अगले एक महीने में एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकता है। जिसमें बजट, फ्लाईओवर की लंबाई, निर्माण कार्य की समय सीमा शामिल होगी। इसके बाद डीपीआर को प्राधिकरण बोर्ड में रखा जाएगा। वहां से पास करने के बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/noida-news-gautam-buddha-nagar-will-become-the-venue-of-maha-kumbh-of-sports/



