LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : प्रशासन की नाकामी से नाराज गौरव, अब अपनाएंगे इस्लाम धर्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : प्रशासन की नाकामी से नाराज गौरव, अब अपनाएंगे इस्लाम धर्म
गाजियाबाद

Ghaziabad News : प्रशासन की नाकामी से नाराज गौरव, अब अपनाएंगे इस्लाम धर्म

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-03-05 1:02 अपराह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
Your paragraph text 9
SHARE

 

Ghaziabad News : सोसायटी से अवैध ठेला हटवाने में असफल रहा गाजियाबाद प्रशासन
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में अवैध सब्जी के ठेले को हटवाने में प्रशासन की असफलता और पुलिस की निष्क्रियता से नाराज होकर गौरव बंसल ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया हैंडल “एक्स” (पूर्व में ट्विटर) पर की, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India), उत्तर प्रदेश के डीजीपी, गाजियाबाद के कमिश्नर और जिलाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों को टैग करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। गौरव बंसल ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह बुधवार, 5 मार्च से इस्लाम धर्म स्वीकार करेंगे और अपना नाम “गौरव खान” रखेंगे। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन एक मामूली ठेले को हटाने में अक्षम है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं की बात करना बेमानी है।

 

WhatsApp Image 2025 03 04 at 8.45.29 PM 1

 

Ghaziabad News : कैसे शुरू हुआ विवाद?

जानकारी की अनुसार, कोरोना महामारी के दौरान गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में इस ठेले की अनुमति दी गई थी ताकि सोसायटी के लोग बिना बाहर जाए सब्जियां खरीद सकें और सुरक्षित रहें। लेकिन धीरे-धीरे इस ठेले वाले ने सोसायटी में अपनी स्थायी जगह बना ली और आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) का संरक्षण प्राप्त कर लिया। समय के साथ यह ठेला पूरी तरह से सोसायटी में जम गया और अब इसने अपना एक अलग साम्राज्य स्थापित कर लिया है। जब सोसायटी के कई निवासियों ने आरडब्ल्यूए, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पुलिस प्रशासन से शिकायतें कीं, तो कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जब इस अवैध ठेले को हटाने की मांग उठी, तो सब्जी विक्रेता ने सोसायटी के सम्मानित निवासियों पर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए और प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम से सोसायटी के लोगों में गहरी नाराजगी पैदा हो गई, लेकिन प्रशासन ने इस विषय पर कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की। गौरव बंसल ने इस विषय पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन की यह नाकामी और उनका निष्क्रिय रवैया यह साबित करता है कि आम नागरिकों की समस्याओं की सरकार को कोई परवाह नहीं।

प्रशासन की लापरवाही से आहत होकर गौरव बंसल ने धर्म परिवर्तन का बड़ा फैसला लिया। उन्होंने कहा, “शासन और प्रशासन केवल ‘जीरो टॉलरेंस’ की बातें करते हैं, लेकिन जब एक अवैध ठेले को हटाने में इतने महीने लग जाएं और अधिकारी केवल हाथ पर हाथ धरे बैठे रहें, तो यह साफ दर्शाता है कि आम नागरिकों के लिए न्याय पाना कितना मुश्किल हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की निष्क्रियता को देखकर मुझे यह एहसास हुआ कि अब इस व्यवस्था पर भरोसा करना बेकार है।”गौरव ने आगे कहा कि अब वह इस्लाम धर्म के सभी नियमों का पालन करेंगे, रोजा रखेंगे और ईद भी मनाएंगे।

Your paragraph text 8

Ghaziabad News : धर्म परिवर्तन और कानूनी पहलू
उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन से संबंधित कानून काफी सख्त हैं। राज्य में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 लागू है, जिसके तहत यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करना चाहता है, तो उसे कम से कम एक महीने पहले जिला अधिकारी को इसकी सूचना देना अनिवार्य है। यदि गौरव बंसल बिना कानूनी प्रक्रिया का पालन किए इस्लाम धर्म अपनाते हैं, तो यह विवाद का विषय बन सकता है और प्रशासन इस पर कोई कड़ा कदम भी उठा सकता है।

You Might Also Like

नंदग्राम में एसीपी ने किया कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

Ghaziabad News में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की मिली सराहना

Ghaziabad Police ने जयपुरिया मॉल मारपीट मामले में शुरू की सख्त कार्रवाई

Ghaziabad School Holiday: 4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

Ghaziabad Nagar Nigam: कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर दूधेश्वर नाथ पहुंचे नगर आयुक्त

TAGGED:Ghaziabad News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Ghaziabad Kanwar Yatra
उत्तर प्रदेश

Ghaziabad Kanwar Yatra: रात्रि में भी जगमगाया कावड़ मार्ग

Meena Chauhan By Meena Chauhan 6 दिन ago
Jhansi Breaking: झांसी पहुंचे प्रभारी मंत्री, विपक्ष पर साधा निशाना
Atiq Ahmed Son Aban: झांसी में भीषण सड़क हादसे में मौत
Jhansi Encounter: संजय सिंह हत्याकांड का दूसरा इनामी शूटर गिरफ्तार
Kurukshetra Train Accident: रेलवे पुल पर दर्दनाक हादसा
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?