LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : विवादित संपत्ति का सौदा कर साढ़े 15 लाख की ठगी, बैनामा के बाद कब्जे से रोका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : विवादित संपत्ति का सौदा कर साढ़े 15 लाख की ठगी, बैनामा के बाद कब्जे से रोका
गाजियाबाद

Ghaziabad News : विवादित संपत्ति का सौदा कर साढ़े 15 लाख की ठगी, बैनामा के बाद कब्जे से रोका

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-05-09 2:28 अपराह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
Ghaziabad News
Ghaziabad News: Fraud of 15.5 lakhs by dealing in disputed property, stopped from taking possession
SHARE

Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के कविनगर इलाके में एक विवादित संपत्ति का सौदा कर एक व्यक्ति से साढ़े 15 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि जब वह संपत्ति पर कब्जा लेने गया तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बाद में पता चला कि जिस संपत्ति का सौदा हुआ है, वह पहले से ही विवादित है और अदालत में मामला विचाराधीन है। शाहपुर बम्हेटा निवासी अशोक यादव ने इस मामले में कविनगर थाने में ताराचंद, रमेश, राकेश और चंद्र देवी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।

Ghaziabad News : झूठे आश्वासनों के आधार पर कराया बैनामा
शिकायतकर्ता अशोक यादव के अनुसार, गोविंदपुरम स्थित ताराचंद के घर पर बैठकर 15.5 लाख रुपये में प्लॉट का सौदा तय हुआ। आरोप है कि ताराचंद ने उन्हें भरोसा दिलाया कि प्लॉट पूरी तरह विवाद मुक्त है। हालांकि, रमेश, राकेश और चंद्र देवी के बीच पहले कोर्ट में विवाद जरूर था, लेकिन उसे सुलझा लिया गया है। बैनामा के दौरान अशोक यादव ने अपनी पत्नी के नाम से संपत्ति रजिस्टर्ड कराई और आरोपियों को पूरी रकम दे दी। इस दौरान रमेश, राकेश और चंद्र देवी ने गवाह के तौर पर दस्तखत भी किए।

Ghaziabad News : कब्जा लेने पहुंचे तो सामने आई सच्चाई
जब अशोक यादव संपत्ति का कब्जा लेने पहुंचे, तो आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने दावा किया कि यह संपत्ति उनकी है और किसी को नहीं दी जा सकती। बाद में जांच में सामने आया कि उक्त संपत्ति पर रमेश के पिता खेमचंद और होशियार सिंह के बीच अदालत में वाद चल रहा है और इस पर स्थगन आदेश (स्टे) भी लगा हुआ है।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने इसी तरह अन्य लोगों से भी संपत्ति के नाम पर सौदे कर रुपये वसूले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जानकारी देते हुए एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े…

https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-four-masked-miscreants-escaped-after-robbing-rs-1-50-lakh/

You Might Also Like

Ghaziabad Kanwar Yatra: पुलिस आयुक्त ने कांवड़ मार्ग और CCTV व्यवस्था का लिया जायजा

नंदग्राम में एसीपी ने किया कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

Ghaziabad News में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की मिली सराहना

Ghaziabad Police ने जयपुरिया मॉल मारपीट मामले में शुरू की सख्त कार्रवाई

Ghaziabad School Holiday: 4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Ali Ahmad को झांसी जिला जेल से पुलिस सुरक्षा के बीच प्रयागराज रवाना करते पुलिसकर्मी
उत्तर प्रदेश

झांसी जेल से पैरोल पर रिहा हुआ अली अहमद

Meena Chauhan By Meena Chauhan 7 घंटे ago
Pathankot Blast News: BJP नेता के घर के बाहर धमाके से मचा हड़कंप
हरियाणा में मांगों पर अड़े नगर पालिका कर्मचारी, अब 11 अगस्त तक हड़ताल; सड़कों पर जमा हुआ 6000 टन कचरा
Atiq Ahmed Son Aban: झांसी में भीषण सड़क हादसे में मौत
Ghaziabad Kanwar Yatra: रात्रि में भी जगमगाया कावड़ मार्ग
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?