Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के बम्हेटा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर ले गए। ये घटना 28 फरवरी की रात की है। पीड़ित के भांजे के अनुसार, एक किन्नर गुरु के कहने पर उसके चार चेलों ने घटना को अंजाम दिया है। जिस व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काटा है वो डेयरी संचालक है।
पीड़ित के भांजे जितेंद्र का कहना है कि उनके मामा संजय यादव घटना वाली रात घेर में अकेले सो रहे थे। रात लगभग 11 बजे आए चार युवकों ने उनको कब्जे में लेकर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और प्राइवेट पार्ट काटकर अपने साथ ले गए। उनके मामा का प्राइवेट पार्ट काटने के बाद होश में लाने के लिए गर्म पानी भी डाला गया। घायल संजय के सामने ही किसी पारो गुरु को फोन कर काम पूरा होने की जानकारी दी। आरोपितों के जाने के बाद पीड़ित ने जितेंद्र को फोन कर सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पहले तो घायल को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गय। लेकिन हालात गंभीर होने पर मेरठ में गढ़ रोड स्थित अजय अस्पताल में रपेर कर दिया। भांजे जितेंद्र का कहना है कि वेव सिटी पुलिस ने तीन दिन से उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। आज उन्होंने पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-eunuch-murdered-for-rs-100-dispute-over-distribution-of-greeting-money/



