By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : पहले पत्नी ने महिला से बढ़ाया मेल-जोल फिर पति ने कर डाला गंदा काम…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : पहले पत्नी ने महिला से बढ़ाया मेल-जोल फिर पति ने कर डाला गंदा काम…
गाजियाबाद

Ghaziabad News : पहले पत्नी ने महिला से बढ़ाया मेल-जोल फिर पति ने कर डाला गंदा काम…

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-24 3:08 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-24
Share
Untitled design 48
SHARE

Ghaziabad News : टिफिन सर्विस चलाने वाली महिला  को बनाया शिकार

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की एक हाई-राइज सोसायटी में रहने वाली तलाकशुदा महिला के साथ हुए गंभीर अपराध ने रिश्तों की बुनियाद और भरोसे को झकझोर कर रख दिया है। 14 वर्षीय बेटे के साथ अकेली रह रही यह महिला टिफिन सेवा का काम करती है और करीब ढाई साल पहले उसकी जान-पहचान उसी सोसायटी में रहने वाली रिया नाम की महिला से हुई थी। धीरे-धीरे रिया उसके घर आने-जाने लगी और फिर रिया का पति उदित भी महिला के घर आने लगा। शुरुआत में जो संबंध केवल सामाजिक मेल-जोल लगे, वही बाद में इस महिला की जिंदगी के लिए भयानक त्रासदी बन गया।

Ghaziabad News : जानें क्या हैं पूरा मामला ?

पीड़िता का आरोप है कि रिया और उदित ने उसकी सामाजिक सरलता और भरोसे का गलत फायदा उठाया। महिला ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 की सुबह जब रिया और उदित उसके घर आए, उस वक्त उसका बेटा स्कूल गया हुआ था। चाय के बहाने उन्होंने उसकी आंखों में धूल झोंकते हुए नशीला पदार्थ पिलाया जिससे वह बेहोश हो गई। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए उदित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला इतनी भयभीत थी कि समाज में बदनामी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन इसके बाद यह सिलसिला नहीं रुका — उदित लगातार उसके घर आता रहा, उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और इन घटनाओं के वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा।

महिला ने बताया कि 10 जनवरी 2025 को उदित ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की। 11 जनवरी को उसने डर के मारे 9 लाख रुपये उदित के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी ब्लैकमेलिंग जारी रही और आरोपी ने कुल 24 लाख रुपये और 25 तोला सोने के गहने ऐंठ लिए। जब महिला ने वीडियो डिलीट करने को कहा तो उदित ने उसके बेटे की हत्या की धमकी दी। डर और मानसिक तनाव से टूट चुकी पीड़िता ने अंततः साहस जुटाकर पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच अब चल रही है। यह मामला न केवल महिला के व्यक्तिगत जीवन की त्रासदी है, बल्कि समाज में छिपे भेड़िए रूपी अपराधियों को उजागर करने की भी एक सख्त चेतावनी है।

ये भी पढ़े-

https://lokhitkranti.com/up-news-important-video-surfaced-in-the-case-of-the-inspector-stealing-the-bundle-the-stain-on-the-uniform-will-be-revealed-soon/

 

UP News : कपड़े चुराते दरोगा जी के केस में सामने आई अहम वीडियो, वर्दी पर लगे दाग का जल्द होगा खुलासा…

 

UP News : चोरी या अतिक्रमण पर की जा रही थी कारवाई

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तैनात ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (TSI) सुमित वशिष्ठ एक विवाद का केंद्र बन गए हैं, जिन पर एक कपड़े की दुकान से चोरी करने का आरोप लगा है। यह घटना उस वक्त सामने आई जब एक सीसीटीवी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसमें TSI वशिष्ठ को एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान से कपड़ों से भरा थैला उठाकर बाहर जाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सामने आते ही शहर में हड़कंप मच गया और सुमित वशिष्ठ की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। हालांकि इस मामले में अब दोनों पक्षों की कहानी सामने आ रही है, और जांच की मांग तेज हो गई है।

UP News : जानें क्या हैं पूरा मामला ?

मामला मेरठ के पॉपुलर चौराहे से जुड़ा है, जहां TSI सुमित वशिष्ठ की तैनाती है। वायरल वीडियो में उन्हें कपड़ों से भरा थैला लेकर दुकान से बाहर जाते और कुछ समय बाद वापस आकर थैला लौटाते हुए देखा गया। पहली नजर में यह दृश्य चोरी की ओर इशारा करता प्रतीत हुआ, लेकिन जांच से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, वह एक अलग तस्वीर पेश करती है। दरअसल, बताया जा रहा है कि जिस दुकान से टीएसआई थैला लेकर गए, उस दुकान के बाहर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश पहले ही कई बार दिए जा चुके थे। दुकानदार बार-बार चेतावनी के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहा था। इसी क्रम में TSI सुमित वशिष्ठ ने दुकान के काउंटर पर रखे कुछ थैले उठाकर चले गए और कुछ ही मिनट बाद वापस आकर दुकानदार को दोबारा चेतावनी दी कि अगर जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आगे कार्रवाई हो सकती है।

ये देखे वीडियों-

https://x.com/KrantiLokh53958/status/1937439568854470959

इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि दुकान के दूसरी दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुई है, जिसमें पूरा घटनाक्रम साफ-साफ रिकॉर्ड हुआ है। इसके बावजूद यह मामला अब सार्वजनिक चर्चा का विषय बन चुका है और सुमित वशिष्ठ की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं। आम जनता और व्यापारी संगठनों की ओर से मांग की जा रही है कि इस वीडियो की निष्पक्ष जांच करवाई जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह वाकई अनुशासनात्मक कार्रवाई का तरीका था या फिर पद का दुरुपयोग। फिलहाल मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और पुलिस विभाग इस वीडियो और घटनाक्रम के हर पहलू की समीक्षा कर रहा है।

You Might Also Like

UP School Closed: गाजियाबाद में नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद, भारी बारिश के बीच डीएम का बड़ा आदेश

Ghaziabad Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा से पहले गाजियाबाद प्रशासन का बड़ा प्लान, QR Code से होगी दुकानों की पहचान, कई गतिविधयों पर प्रतिबंध

Ghaziabad News: गाजियाबाद में अजीबोगरीब घटना! मृत समझकर किए गए अंतिम संस्कार के 39 दिन बाद युवक जिंदा घर लौटा

Uttar Pradesh Governance: जनता की चौखट पर प्रशासन, DM ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Vikas Bhavan Ghaziabad: गाजियाबाद में विकास का महाउत्सव, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनकल्याणकारी प्रदर्शनी का किया अवलोकन

TAGGED:Ghaziabad News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
PoJK Protests Against Pakistan Army
अंतर्राष्ट्रीय

PoJK Protests: PoJK में पाकिस्तान के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, हजारों लोग सड़कों पर

Rupam Rupam 2026-07-05
CM Yogi on Sanatan Dharma: ‘राम का मतलब ही राष्ट्र’… प्रयागराज से CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- सनातन धर्म में बसती है भारत की आत्मा
Monsoon 2026: कहीं फटा बादल, कहीं बह गए रास्ते… महाराष्ट्र से केरल तक बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही
CM Yogi Varanasi Visit: काशी से सीएम योगी का बड़ा ऐलान! बाबा विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी खास सुविधा
AKTU Convocation 2026: AKTU के मंच से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा बयान, बोलीं- पढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?