Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोतवाली एरिया के सकलपुरा गांव की नहर रोड पर साइड न देने पर बुलेट सवार और कार सवार दबंगों के बीच हुई कहासुनी के बाद दबंगों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद बुलेट सवार मौके से अपनी जान बचाकर भागे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के रिश्ते में ममेरे भाई लगते हैं। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने रोडरेज की घटना में फायरिंग होने की बात कही है।
Ghaziabad News : ये है पूरा मामला
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने मामले में बताया कि कार सवार और बुलेट सवार युवक एक दूसरे को जानते हैं। पुलिस ने कार सवार दबंगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरु कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ मामले में सकलपुरा निवासी अरुण का कहना है कि बंथला के पास उनका एक किक्रेट ग्राउंड है। यह मजदूर को गांव से बंथला ग्राउंड पर छोड़ने के बाद अपनी बुलेट से आ रहे थे। इस बीच नहर रोड पर उनके आगे एक मारुति वैन धूल के गुबार उड़ाती हुई जा रही थी। किसी तरह वह आगे निकले।
ये देख कार सवार गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। लेकिन जब अरुण ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने फायरिंग करना शुरु कर दिया। साथ ही बताया गया कि पीड़ित अरुण रिश्ते में सचिन पायलट के ममेरे भाई लगते हैं। उनकी ननिहाल सकलपुरा में है। फिलहाल, मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच करना शुरु कर दिया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-yeti-narasimhanand-supports-young-hindutva-demands-to-send-those-who-offer-namaz-in-college-to-jail/



