Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में बुधवार देर रात मोदीनगर पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी गिरफ्तार हो गया जबकि तीन पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मामले में एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि रात लगभग एक बजे भोजपुर पुलिस गश्त के दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे के अंडरपास के नीचे एक संदिग्ध कार में बैठे चार व्यक्तियों को देखा।
Ghaziabad News : ये है पूरा मामला
पुलिस द्वारा पूछताछ का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की तो गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। जो मौके पर घायल होकर गिर गया। जबकि तीन अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के रास्ते फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश ने अपनी पहचान ग्राम कलछीना, थाना भोजपुर निवासी रोशन पुत्र वकील के रूप में बताई है। उसने अपने फरार साथियों के नाम हबीब, हनीफ और काले बताए। पूछताछ में उसने बताया कि वे गौकशी की योजना बना रहे थे और एक महीने पहले भी इसी कार का इस्तेमाल गौमांस की तस्करी में किया था।

पुलिस का कहना है कि मौके से गोकशी के औजार, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद हुआ हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-murder-for-rs-800-crime-committed-due-to-old-enmity/



