Ghaziabad News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का आज गाजियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया।
पूर्वांचल के प्रभावशाली नेता शरण सिंह के स्वागत के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। उन्होंने बृजभूषण को फूल-मालाओं से लाद दिया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में किया गया।
Ghaziabad News: कार्यक्रम में चर्चित मुद्दों पर की बात-चीत
हज़ारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उत्साह और ऊर्जा के साथ नेता का स्वागत किया।
इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और पूर्व सांसद सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Ghaziabad News: कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोग
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश उपाध्यक्ष आशु ठाकुर, राजपूत करणी सेवा के जिला अध्यक्ष गाजियाबाद सुमित तोमर, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री दिलीप श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष नागेश शर्मा, तथा पार्टी कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, हैप्पी यादव, अशोक सिंह, सोनू सिंह और जय भगवान नेताजी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Ghaziabad News: जानें कौन हैं प्रतिभाशाली बृजभूषण शरण सिंह?
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के एक प्रभावशाली राजनेता हैं, जो छह बार लोकसभा सांसद रहे। उन्होंने 1991 से लेकर हाल तक पिछले साल लगातार तीन जिले- गोंडा, बलरामपुर और कैसरगंज से लोकसभा चुनाव जीते। जिसमें पाँच बार भाजपा उम्मीदवार रहे और एक बार 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुने गए थे।
#bjp #GhaziabadNews #brajbhusansingh #Ghaziabad News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का आज गाजियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। pic.twitter.com/p6lycFWikT
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) August 4, 2025
बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक और सामाजिक दबदबे वाले नेता रहे हैं। जबकि उनका झुकाव खेल और शिक्षा की दिशा में रहा है। लेकिन विवादों के कारण से उनकी छवि भी प्रभावित हुई है। वे भाजपा के सक्रिय सदस्य रह चुके हैं, लेकिन समय समय पर विवादित बयानों और आरोपों के कारण सुर्ख़ियों में रहते हैं। पिछले साल उनका लोकसभा कार्यकाल समाप्त हो गया है और पुत्र करण सिंह ने उनकी सीट संभाली है।
लेखक : आँचल पांडेय



