By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad Nagar Nigam: नगर निगम के अधिकारियों की विशेष कृपा से बनी गाजियाबाद शहर में कच्ची सड़क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad Nagar Nigam: नगर निगम के अधिकारियों की विशेष कृपा से बनी गाजियाबाद शहर में कच्ची सड़क
गाजियाबाद

Ghaziabad Nagar Nigam: नगर निगम के अधिकारियों की विशेष कृपा से बनी गाजियाबाद शहर में कच्ची सड़क

Lokhit Kranti
Last updated: 2024-11-16 1:36 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2024-11-16
Share
Ghaziabad Nagar Nigam
Road in Ghaziabad
SHARE

Ghaziabad Nagar Nigam: गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर है। यह औधोगिक नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां से होने वाली कमाई का एक बड़ा भाग प्रदेश के विकास पर खर्च होता है। गौरतलब है कि प्रदेश की सूरत को चमकाने वाले इस शहर के हिस्से में टूटी सड़कें आती हैं। यहां की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर के बीच में स्थित सड़के किसी गांव की यादें ताजा कर देती हैं। लोगों की शिकायतों के बाद भी वर्षों से सड़क निर्माण ही नहीं हुआ है।

यह है पूरा मामला
गाजियाबाद शहर की खूबसूरती के किस्से आपने गाजियाबाद नगर निगम के द्वारा लगाने गए साइन बोर्ड पर तो कई जगह पढ़े होंगे, लेकिन धरातल पर सच्चाई इससे बिल्कुल उल्ट दिखाई देती है। नगर निगम के द्वारा सड़क निर्माण की यही गति रही तो पूरे गाजियाबाद शहर में सड़क निर्माण के लिए अभी कई दशक लग सकते हैं। नगर निगम में बैठे सरकारी अधिकारी विभाग में आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने में जिस प्रकार की महारत रखते वह अपने आप में काबिले तारीफ है।

अधिकांश फरियादियों की शिकायत रही है कि अधिकारियों द्वारा प्रार्थनापत्रों का निस्तारण और निवारण केवल फाइलों तक ही सिमटकर रह जाता है। इसके बावजूद पता नहीं क्यों शहर के लोगों द्वारा लगातार इस प्रकार की प्रार्थना पत्र लगातार विभाग में दिये जाते हैं।

मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र का मामला
मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में दशकों पहले बनी सड़के अब लगभग गायब हो चुकी हैं। सड़कों की मरम्मत के लिए स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायत पत्र भेजे। गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने मिलने वाली शिकायतों पर रात दिन कार्य किया और परिणाम यह रहा कि अब यहां सड़क में बने गड्ढे पूरी तरह से समाप्त हो चुके है। अब यहां सड़क ही नहीं बची है बल्कि पूरी सड़क टूट चुकी है और सड़क के नाम पर धूल और गड्ढायुक्त देहाती पगडंडी बची है।

शहर की पगडंडी
पूरा मामला शहर के बीच बने मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र का है। इस क्षेत्र में स्थित ए ब्लॉक की सड़क पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। अब यहां सड़क के अवशेष भी नहीं बचे हैं। यहां केवल सड़क के नाम पर एक कच्चा रास्ता बचा है। जो किसी जंगल के रास्ते की याद दिलाता है। वक्त के साथ इन कच्चे रास्तों में गहरे गड्ढे बन चुके है। वर्षा ऋतु के दौरान इन गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है। इस दौरान यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए अक्सर हादसे का शिकार बन जाते है।

दस वर्षों तक चली शिकायत का असर
मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के ए ब्लॉक कंपाउंड के अध्यक्ष केवीएस त्यागी ने बताया कि ए ब्लॉक कंपाउंड में वर्ष 2000 में सड़क बनी थी इसके कुछ वर्षों के बाद सड़क जगह-जगह से टूटने लगी, जिसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों को दी गई। नगर निगम के अधिकारी बजट का बहाना बनाकर इस मामले को टालते चले गए। अब हालत यह है कि यहां बनी सड़क पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है।

सड़कों की दुर्दशा
वर्तमान में सड़क का कोई नामोनिशान यहां नहीं बचा है। यहां स्थित कंपनियों में सैकड़ों लोग कार्य करते हैं। बरसात के दिनों में यहां से गुजरना उनके लिए अपने आप में एक चुनौती भरा कार्य रहता है। कई बार पानी से भरे गड्ढे में गिरकर राहगीरों को चोट भी लग चुकी है। अब स्थानीय लोगों ने भी विभाग में शिकायती पत्र भेजने इसलिए बंद कर दिए हैं क्योंकि अधिकारियों को शिकायती पत्र का जवाब लिखने में किसी प्रकार का विशेष कष्ट न हो।

You Might Also Like

Uttar Pradesh Governance: जनता की चौखट पर प्रशासन, DM ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Vikas Bhavan Ghaziabad: गाजियाबाद में विकास का महाउत्सव, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनकल्याणकारी प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Delhi NCR Pickle Factory: गाजियाबाद में भैंसों के तबेले में बन रहा था अचार, छापेमारी में 3400 किलो सड़ा माल नष्ट, Delhi NCR Pickle Factory पर बड़ा खुलासा

Ghazibad DM Action: 24 घंटे में भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त हुआ घर, डीएम ने खुद कराया पीड़ित परिवार का गृह प्रवेश

Religious Conversion Case: आयुष मलिक मामले में बड़ा खुलासा, गाजियाबाद-शामली के कई मौलाना रडार पर, पाकिस्तान-फिलिस्तीन कनेक्शन की भी जांच

TAGGED:Ghaziabad Nagar NigamGhaziabad Nagar Nigam VC Atul VatsGhaziabad NewsGNNPoor Road In Ghaziabad
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Raakh Web Series
बॉलीवुडमनोरंजन

Prime Video: गुड्डू भैया का फिर चला जादू, प्राइम वीडियो पर नंबर-1 बनी ‘राख’

Rupam Rupam 2026-06-17
RK Verma FIR News: कंगना रनौत-सयानी घोष पोस्ट विवाद में घिरे सपा विधायक, प्रतापगढ़ में दर्ज हुआ मुकदमा
Somvati Amavasya 2026: अधिकमास के दुर्लभ संयोग में देशभर में श्रद्धा का माहौल, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Telegram Ban पर भड़के Pavel Durov, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को क्यों मिली सजा?
NEET Paper Leak controversy: रितु मीणा की मौत के बाद क्यों बेचैन हैं लाखों छात्र?’ जानिए क्यों देशभर में उठ रही है इंसाफ की मांग
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?