Ghaziabad Nagar Nigam: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वैसे तो समय-समय पर अधिकारीयों के साथ मीटिंग करते हैं जिसमे प्रदेश को स्वच्छ व स्मार्ट बनाने के अपने सपने को साकार करने के लिए विभिन्न योजनाए बनाते हैं। लेकिन उनके इस सपने को चकना चूर करने के लिए गाज़ियाबाद नगर निगम सबसे आगे रहता हैं।
क्या जानबूझकर नगर निगम इन पोस्टरों को नहीं हटा रहा ?
Ghaziabad Nagar Nigam: दरअसल, गाजियाबाद से मेरठ तक फराटे से दौड़ रही, नमो भारत ट्रेन जिस पिलर पर बिना रोके दौड़ रही है। वहां आज भी नव वर्ष के करीब 27 दिन बीत जाने के बाद भी नेताओं के बधाई संदेश देते हुए पोस्टर लगे हुए दिखाई पड़ रहे है।तमाम शिकायतों के बाद भी नगर निगम के अधिकारी अपनी नींद से नहीं जाग रहे हैं। इससे सवाल उठता है कि या तो गाजियाबाद नगर निगम की इन नेताओं से सांठगांठ है या फिर जानबूझकर नगर निगम इन पोस्टरों को नहीं हटा रहा है।
सब सीनियर अधिकारी के आदेशों पर होता है
Ghaziabad Nagar Nigam: वहीं दूसरी तरफ जब हमारी टीम ने गाजियाबाद नगर निगम पहुंचकर ये पता लगाने की कोशिश की कि आखिर क्यों नगर निगम के अधिकारी या कर्मचारी इन पोस्टरों को हटा नहीं रहे है तो पता चला ये सब सीनियर अधिकारी के आदेश पर किया जाता है। वहीं हमे बताती है कि कौन से पोस्टर लगे रहने है और कौन से हटाने है। ये बात हमें ऑफ कैमरा नाम पर प्रकाशित करने की शर्त पर बताई गई है। लेकिन अब यह देखना होगा कि खबर लिखे जाने के बाद कब अधिकारी नींद से जागेंगे और कर्मचारियों को पोस्टकर हटाने के आदेश देंगे।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/nagar-nigam-ghaziabad-ghaziabad-municipal-corporation-is-not-waking-up/



