Ghaziabad Breaking: हैरान कर देने वाली खबर ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम से आ रही है जहाँ पुलिस को फ़ोन पर सूचना मिलती है की टॉयलेट के पाइप में एक छह महीने का भ्रूण मिला है। स्थानीय लोगो ने पाइप जाम होने की वजह से जब पाइप चेक किया तो वहाँ एक छह महीने का भ्रूण फसा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विस्तार में
Ghaziabad Breaking: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें इंदिरापुरम निवासी युवक देवेंद्र ने फ़ोन कॉल के माध्यम से जानकारी दी की सुबह से उनकी टॉयलेट का पानी जहाँ जाता है, वहाँ कुछ फसा हुआ है जब स्थानीय लोगों ने चेक किया तो उन्हें वहाँ पाइप में एक छह महीने का भ्रूण फसा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाइप को काटकर भ्रूण को बहार निकाला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घर के मालिक से की जा रही पूछताछ
Ghaziabad Breaking: मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अभी मकान मालिक और किराएदारों से पूछताछ कर रही है। यह भी बताया जा रहा है की पुलिस मकान में रहने वाले लोगों का डीएनए लेगी और उस छह महीने के भ्रूण के डीएनए से मैच करके देखेगी, यह पता लगाना बेहद जरुरी है की यह घिनोना कृत्य किसने किया है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-latest-news-bku-in-modinagar-submits/



