GDA News : गाजियाबाद जिले के आठ गांवों के किसानों की जल्द ही चांदी होने वाली है। चर्चा है कि जल्द ही गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) इन गांवों की जमीन पर हरनंदीपुरम टाउनशिप विकसित कर सकता है। जिसके चलते क्षेत्र में विकास होगा साथ ही टाउनशिप के आसपास की जमीन के रेट भी हाई हो जाएंगे। जीडीए की इस टाउनशिप में बड़े कमर्शियल हब भी विकसित करने की योजना बना रहा है। जिसमें आईटी प्रोजेक्ट्स आएंगे और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
GDA News : लोगों को टाउनशिप का इंतजार
जहां एक तरफ इस योजना को लेकर जीडीए अधिकारी उत्साहित नजर आ रहे है वहीं दूसरी तरफ लोग भी इस टाउनशिप का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। योजना में रेजीडेंशियल प्लॉट पाकर लोग यहां अपना आशियाना बना सकेंगे। योजना की अच्छी कनेक्टिविटी के चलते जीडीए को इस टाउनशिप से बड़ी उम्मीदें हैं। यह टाउनशिप शासन के सहयोग से विकसित होगी। बता दें जीडीए की प्रस्तावित टाउनशिप राजनगर एक्सटेंशन से सटी होगी। यहां से पांच से 10 मिनट के रास्ते पर दिल्ली- मेरठ रैपिड रेल, दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे योजना के पंख देने का काम करेंगे।
GDA News : इन आठ गांवों के किसान होंगे मालामाल
जानकारी के अनुसार, टाउनशिप विकसित करने के लिए जीडीए मोरटा, भनेड़ा खुर्द, मथुरापुर, नंगला फिरोजपुर, चंपतनगर, शमशेरा, भोवापुर और शाहपुर गांव की 462 हेक्टेयर जमीन खरीदेगा। इन गांवों के 839 गाटा सार्वजनिक किए हैं, जो 463 किसानों के स्वामित्व में हैं। इनमें 239 गाटा केवल नंगला फिरोजपुर के हैं। जीडीए ने 15 दिन में आपत्तियां आमंत्रित करते हुए किसानों से बातचीत शुरू कर दी है।
GDA News : जीडीए सचिव ने क्या जानकारी दी ?
जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह का कहना है कि यदि व्यक्ति को गाटा संख्या को लेकर कोई आपत्ति है तो वह जीडीए से संपर्क कर सकता है। टाउनशिप के लिए चिन्हित जमीन का सौदा किसान किसी निजी डेवनपर के साथ न करें। किसानों से प्रस्ताव मांगा गया है ताकि आपसी सहमति के आधार पर टाउनशिप के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
वहीं दूसरी तरफ जीडीए वीसी अतुल वत्स का कहना है कि इस जनहितकारी योजना के लिए काश्तकार सहयोग करें, उनकी सहमति के आधार पर ही जीडीए नियमानुसार जमीन की खरीदारी करेगा, किसी के बहकाए में न आएं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/gda-flats-scheme-news-opportunity-to-buy-houses-in-these-3-places-including-dasna-under-pm-awas-yojana/



