रिपोर्टर राहुल
Delhi News : दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले में हुई एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर और लूट की वारदात को दिल्ली पुलिस ने महज़ 72 घंटे में सुलझा कर बड़ी सफलता हासिल की है।
मामला बेहद पेचीदा था जिसमें न चश्मदीद, न कोई सीधा सुराग था लेकिन डीसीपी हेमंत तिवारी की निगरानी में काम कर रही पुलिस टीम ने तकनीक और सूझबूझ का बेजोड़ इस्तेमाल करते हुए केस की परतें खोल दीं। जिसके बाद पुलिस की इस कामयाबी को चारों ओर से प्रशंसा मिल रही हैं।
Delhi News : 1000 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले
पुलिस ने दिल्ली से लेकर हरियाणा तक फैले 1000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध मूवमेंट को ट्रैक करते हुए तीन आरोपियों — मोहसिन उर्फ नूर, हिमांशु और दीपक — को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
Delhi News : बरामद हुआ हथियार
इस पूरी वारदात में मौके पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और पीड़ित का लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वारदात को लूट की नीयत से अंजाम दिया गया था। लेकिन घटनास्थल पर मामला बिगड़ गया और यह वारदात लूट से मर्डर में तब्दील हो गई।

Delhi News : पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और किसी गैंग कनेक्शन की भी जांच कर रही है। इस तेज़-तर्रार कार्रवाई ने एक बार फिर दिखा दिया है कि दिल्ली पुलिस के लिए नामुमकिन कुछ नहीं।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह का मालिक द्वारा निरीक्षण के क्रम में ढबारसी मे चल रहे कूड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का भी औचक निरीक्षण किया गया। pic.twitter.com/74m3g4K1Mo
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 29, 2025
Delhi News : लोग कर रहे प्रशंसा
पुलिस की इस कारवाई की लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का कहना हैं कि पुलिस ने जिस तेजी से इस केस को सुलझाया हैं, यह काबिल-ए-तारिफ हैं।
यह भी पढ़े- Ghaziabad News: रात में ड्रोन उड़ने से दहशत में लोग, भारतीय किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन



