Accident: गाज़ियाबाद में देर रात ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से एक युवक बाइक समेत नीचे गिर गया घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।
विस्तार में
Accident: दरअसल,पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे घंटाघर से नए बस अड्डे की तरफ जाने वाली लेन पर एक युवक बाइक पर जा रहा था। फ्लाईओवर के बीच में युवक अचानक बाइक समेत नीचे आ गिरा। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान साहिबाबाद के जनकपुरी निवासी अवधेश कुमार (38 वर्ष) के रूप में हुई है । युवक एक फैक्ट्री में काम करता था, शुरुआती जांच में सामने आया है की बाइक तेज रफ़्तार में होने की वजह से हादसा हुआ है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/up-police-register-domestic-helpers/



