Accident: खबर गाजियाबाद के मोदीनगर से आ रही है जहाँ स्थित भोजपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह कोहरे की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया । गांव कलछीना के पास सुबह करीब 9 बजे घने कोहरे के कारण लगभग 25 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिसमे से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एक वाहन ने अचानक लगा दिया ब्रेक
Accident: घटना उस समय हुई जब घने कोहरे के कारण एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके बाद पीछे से आ रहे वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए, जिससे चेन रिएक्शन की स्थिति बन गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार की आवाजें गूंजने लगीं।
देखें घटना का खौफनाक वीडियो
दर्जनों घायल
Accident: सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायलों को वाहनों से निकालकर तत्काल गाजियाबाद के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य करने में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-liquor-smuggler-arrested-40-boxes-recovered-from-his-possession/



