Bhoot Bangla Box Office Day 2: बॉलीवुड के खिलाड़ी Akshay Kumar की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में जबरदस्त हलचल मचा दी है। लंबे समय बाद अक्षय कुमार की इस जॉनर में वापसी को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर सीधे फिल्म की कमाई पर दिखाई दे रहा है।
वीकेंड की शुरुआत के साथ ही फिल्म की कमाई में तेजी आई है और दूसरे दिन के आंकड़े बेहद उत्साहजनक सामने आए हैं। फिल्म ने महज दो दिनों में ही घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी छलांग लगा दी है। (Bhoot Bangla Box Office Day 2)
दूसरे दिन कमाई में जोरदार उछाल
फिल्म ने पहले दिन पेड प्रिव्यूज सहित करीब 16 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली और इसने लगभग 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दो दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 42 करोड़ रुपये हो चुका है। यह आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि दर्शकों को फिल्म का हॉरर और कॉमेडी का कॉम्बिनेशन खूब पसंद आ रहा है। (Bhoot Bangla Box Office Day 2)
read also: Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बनाएगी इतिहास? OTT के लिए हुई 160 करोड़ की डील
वर्ल्डवाइड कमाई में भी मचाया तहलका
‘भूत बंगला’ सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दूसरे दिन ओवरसीज मार्केट में करीब 9 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे दो दिनों का कुल विदेशी कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। अगर कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सिर्फ 2 दिनों में लगभग 60.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह आंकड़ा किसी भी फिल्म के लिए शानदार शुरुआत मानी जाती है। (Bhoot Bangla Box Office Day 2)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
वीकेंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 120 से 150 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। ऐसे में ‘भूत बंगला’ ने दो दिन में ही अपने बजट का बड़ा हिस्सा वसूल कर लिया है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि पहले वीकेंड में ही यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह अक्षय कुमार के लिए बड़ी राहत की खबर होगी। (Bhoot Bangla Box Office Day 2)
प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी फिर साबित हुई हिट
फिल्म के डायरेक्टर Priyadarshan और अक्षय कुमार की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। एक बार फिर यह कॉम्बिनेशन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहा है। फिल्म की स्टार कास्ट भी इसकी सफलता में अहम भूमिका निभा रही है। इसमें Tabu, Paresh Rawal, Rajpal Yadav, वामिका गब्बी और जीशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं, जिनकी परफॉर्मेंस को दर्शक सराह रहे हैं। (Bhoot Bangla Box Office Day 2)
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



