BPSC VACANCY 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार के अंतर्गत आने वाले राजकीय पॉलिटेक्निक/राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष (HOD) के कुल 218 पदों एवं जिला खेल अधिकारी/सहायक निदेशक खेल/सहायक निदेशक युवा/व्याख्याता, एसएच एवं शा.शि. महाविद्यालय के कुल 33 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
आधिकारिक अधिसूचना के हिसाब से, इन दोनों ही पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 02 सितंबर 2025 से शुरू होगी। साथ ही, जितने भी इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार है वह 30 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (BPSC VACANCY 2025)
जो भी उम्मीदवार एचओडी (HOD) के पद पर आवेदन करना चाहते हैं उन सभी उम्मीदवारों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग आदि में स्नातक, स्नातकोत्तर या पीएचडी डिग्री व अन्य निर्धारित योग्यताएं होना अनिवार्य है। इसके अलावा, जिला खेल अधिकारी/सहायक निदेशक खेल आदि के पदों पर आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होना अत्यंत आव्यशक है।

आयु सीमा
विभागाध्यक्ष पद हेतु आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 33 साल और खेल अधिकारी पद हेतु आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल होनी अनिवार्य है। इसके अलावा, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 साल, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की महिलाओं की अधिकतम आयु 40 साल, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 साल है।
परीक्षा शुल्क
आवेदन करने के लिए, सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

चयन कैसे होगा
आपको बता दें कि खेल अधिकारी का चयन 3 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में उम्मीदवारों के लिए हिंदी और वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण में खेल उपलब्धियों और स्नातक प्रमाणपत्र के आधार पर चयन किया जाएगा वहीं तीसरे चरण में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, विभागाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक पृष्ठभूमि और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

Read More: Snake Bite Government Relief: सांप के डंसने पर मुफ्त इलाज और आर्थिक सहायता



