रिपोर्टर: राहुल कुमार
Delhi Scheme :हौसलों की उड़ान से निखरेगा दिल्ली का टैलेंट, कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
दिल्ली सरकार ने राजधानी के छिपे हुए टैलेंट को मंच देने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने “हौसलों की उड़ान” योजना को मंज़ूरी दे दी है। यह भारत की पहली ऐसी सरकारी टैलेंट हंट स्कीम है जो लोगों के दरवाज़े तक पहुंचेगी।
इस योजना के तहत दिल्ली के हर वार्ड और मोहल्ले में प्रतिभा खोज अभियान चलाया जाएगा। संगीत, नृत्य, लेखन, चित्रकला, अभिनय, गायन और स्टार्टअप आइडियाज जैसे सभी रचनात्मक क्षेत्रों से लोगों को मंच दिया जाएगा। चयनित प्रतिभाओं को विशेष प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया जाएगा।
Delhi Scheme : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा,
“दिल्ली सिर्फ राजधानी नहीं, यह टैलेंट की खदान है। अब हुनर दबेगा नहीं, निखरेगा और उड़ान भरेगा।”

इस योजना से बच्चों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भी आगे आने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि हर क्षेत्र के विशेषज्ञ और मेंटर्स प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे।
Delhi Scheme : योजना की प्रक्रिया
वार्ड स्तर पर ऑडिशन और प्रतिभा खोज अभियान
चयनित प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया जाएगा
हर फील्ड के विशेषज्ञ जुड़ेंगे मार्गदर्शन के लिए
सरकार जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और चयन के नियमों की घोषणा करेगी। यह योजना न केवल प्रतिभा को बढ़ावा देगी, बल्कि रोजगार और आत्मनिर्भरता का भी माध्यम बनेगी।
#delhinews #rekhagupta #DelhiCM #hauslekiudaan @gupta_rekha
Delhi Scheme :हौसलों की उड़ान से निखरेगा दिल्ली का टैलेंट, कैबिनेट ने दी मंज़ूरी pic.twitter.com/aBmR11BcbJ
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 29, 2025
Delhi Scheme : “हौसलों की उड़ान” में दिल्ली के हुनरमंद चेहरे
अब हुनर सिर्फ गली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएगा। यह योजना टैलेंट को मंच देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में बड़ा कदम है।
लेखक : ख़ुशी वत्स
यह भी पढ़े : Ghaziabad News : चार्म्स कैंस्टल सोसाइटी में धूमधाम से मनाई गई तीज



