रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली में जहां एक तरह कूड़े के पहाड़ पर आमतौर पर बहस छिड़ा करती थी और यही मुद्दे विधानसभा तक गुंजा करता हैं। उसी दिल्ली को अब सरकार ने स्वच्छ बनाने का निर्णय लिया हैं।
दिल्ली को स्वच्छ और कचरा-मुक्त बनाने के लिए राजधानी में “दिल्ली को कूड़े से आज़ादी – स्वच्छता अभियान” की शुरुआत हो चुकी है। इस महत्वाकांक्षी अभियान की रणनीतिक बैठक आज MCD मुख्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की।
Delhi News : कौन-कौन रहा उपस्थित ?
इस बैठक में दिल्ली सरकार के मंत्रीगण, महापौर राजा इक़बाल सिंह, निगम आयुक्त अश्वनी कुमार, परवेश साहिब सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
Delhi News : मुख्यमंत्री ने क्या कहा ?
इस बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई सामान्य सफाई अभियान नहीं, बल्कि दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और गौरवशाली राजधानी बनाने का एक जनआंदोलन है।”

Delhi News : कब तक चलेगा आंदोलन ?
यह आंदोलन 1 से 31 अगस्त 2025 तक चलाया जाएगा। इसका मकसद दिल्ली को कचरा मुक्त बनाने का बनाया गया हैं। रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि इस आंदोलन को इसकी सही दिशा देने के लिए आमजन, RWAs, स्कूल, कॉलेज, और सभी सरकारी व निजी संस्थानों को इसमें भागीदारी निभानी होगी।
दिल्ली को कूड़े से आज़ादी दिलाने के लिए दिल्ली सरकार MCD और दिल्ली सरकार मिलकर अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाएंगे।
Delhi News : पहल में मिली सराहना
परवेश साहिब सिंह ने भी इस पहल को सराहा और नागरिकों से अपील की कि वो इस मिशन को एक जनांदोलन बनाएं। ताकि न सिर्फ दिल्ली का विकास हो अपितु लोगों को रहने के लिए सुविधाएं भी मिले
#delhinews
दिल्ली को स्वच्छ और कचरा-मुक्त बनाने के लिए राजधानी में “दिल्ली को कूड़े से आज़ादी – स्वच्छता अभियान” की शुरुआत हो चुकी है। इस महत्वाकांक्षी अभियान की रणनीतिक बैठक आज MCD मुख्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की। pic.twitter.com/3WqoqpfgQv
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 30, 2025
Delhi News : क्यों जरुरी हैं यह पहल ?
दिल्ली के लोग आज खराब हवा, पानी व जमीन से जूंझ रहे हैं। इसके कारण ने सिर्फ दिल्ली के लोग बिमारियों का शिकार हो रहे हैंं, बल्कि भारत की राजधानी होने के कारण दिल्ली का गंदा होना भारत की छवि को भी धुमिल करता हैं।
यह भी पढ़े- Delhi News : पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में रंगे हाथ दबोचा कुख्यात ड्रग पैडलर



