ब्यूरो।
राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली के पालम गांव इलाके से बड़ी खबर सामने आई, हैं जहाँ डीसीपी साउथ-वेस्ट अमित गोयल के नेतृत्व में ऑपरेशन सेल की टीम ने 5 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों में 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, ये सभी साल 2017 से भारत में अवैध रूप से रह रहे थे और खुद को भारतीय नागरिक दिखाने के लिए बांग्लादेशी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस की सघन जांच के दौरान इनकी पहचान उजागर हुई।
Delhi News : कब से रह रहे थे भारत में
दरअसल ये सभी बांग्लादेशी लोगों को बेवकूफ बना रहे थें । यह अपना बांग्लादेश का पहचान पत्र दिखाते थे और कहते थे कि यह भारतीय हैं। इनके अति विश्वास को देखकर लोग अकसर यह यकीन कर लेते थे कि यह लोग सही कह रहे हैं। बहराल अभी यह नहीं पता चला हैं कि कितने समय से यह लोग भारत में रह रहे हैं। यह जानकारी पुलिस की जांच खत्म होने के बाद ही पता लगा सकेगी।
Delhi News : पुलिस ने कैसे शुरु की जांच
पुलिस ने बताया कि इन सभी के दस्तावेज़ संदिग्ध पाए गए और इनकी नागरिकता की पुष्टि के बाद डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस ऑपरेशन को सुरक्षा की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा हैं।
Delhi News : डीसीपी ने क्या बताया ?
डीसीपी अमित गोयल ने कहा कि दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी है। इसके लिए लगातार पुलिस ऑपरेशन चला रही हैं और इसी प्रकार अवैध प्रवासियों की लगातार दबीश दे रही हैं।
ये भी पढ़े- Delhi News : गुप्त सूचना पर नंद नगरी पुलिस की कार्रवाई, 120 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद



