रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi News : खजूरी चौक का ट्रैफिक जाम अब लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का ऐसा हिस्सा बन गया है, जिससे निकल पाना एक सपने जैसा लगता है। हर सुबह और शाम इस क्षेत्र के लाखों लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहते हैं। सबसे ज़्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, बीमारों और बुजुर्गों को होती है।
Delhi News : स्थानीय नागरिकों का क्या कहना है ?
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सीएमओ दिल्ली सांसद मनोज तिवारी और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने इस ज्वलंत समस्या को गंभीरता से नहीं लिया मनोज तिवारी को लोग वर्षों से इस मुद्दे पर निष्क्रिय बता रहे हैं जबकि कपिल मिश्रा पर जनता ने सिर्फ फोटोशूट और हवाबाज़ी करने का आरोप लगाया हैं।
खजूरी से भजनपुरा, वजीराबाद और करावल नगर को जोड़ने वाला ये इलाका कई वर्षों से भारी दबाव झेल रहा है यहां फ्लाईओवर निर्माण की माँग लंबे समय से उठ रही है लेकिन अब तक कोई ठोस योजना जमीन पर नहीं उतरी
Delhi News : पी. साहिब सिंह वर्मा से लोगों की अपील
अब लोगों ने पी. साहिब सिंह वर्मा मुख्य सचिव दिल्ली या नगर प्रमुख से अपील की है कि इस समस्या को प्राथमिकता दी जाए। सोशल मीडिया पर भी लगातार इस मुद्दे को उठाया जा रहा है और सरकार से जवाब माँगा जा रहा हैं।
यह भी पढ़े- Delhi News : नंद नगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए के अड्डे पर छापा



