रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली के सीमापुरी इलाके से चौंकाने वाली खबर सामने आए हैं। इस इलाके में पुलिस की मौजूदगी में बेखौफ अवैध कारोबार फल-फूल रहा हैं। सीमापुरी गोलचक्कर के पास महज 10 से 15 कदम की दूरी पर अवैध पार्किंग धड़ल्ले से चल रही है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जहां पर यह पार्किंग हो रही है, वहीं पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती रहती है और महज़ आधा किलोमीटर के दायरे में सीमापुरी थाना भी आता है।
Delhi News : जनता परेशान और प्रशासन बेखबर
इस अवैध पार्किंग के कारण दफ्तर से लौटने वाले लोग और स्थानीय राहगीर रोजाना इस अराजकता से जूझते हैं। सड़क के किनारे खड़े वाहन ट्रैफिक को बाधित करते हैं और कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। इससे न केवल समय बर्बाद होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। दरअसल लोग अपने गंतव्य तक जाने में बेहद परेशानियों का सामना करते हैं। कभी राह पर जाती ऐंबुलेंस को देरी हो जाती हैं तो कभी स्कूल जाते बच्चें इस जाम का शिकार हो जाते हैं।
यह परेशानियां लोगों के कीमती समय को खराब करने के साथ- साथ हवा में वाहनों के द्वारा घोले जाने वाले जहरीले धुंए को भी बढ़ावा देती हैं।

Delhi News : एम सी डी की लापरवाही उजागर
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह सब कुछ नगर निगम (एम सी डी) और ट्रैफिक विभाग की लापरवाही का नतीजा हैं।सड़कों पर अवैध रूप से वाहन पार्किंग कर व्यापारिक गतिविधियाँ भी चलाई जा रही हैं, जिससे सड़कों की हालत बद से बदतर होती जा रही है।
#DelhiNews
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में पुलिस की आंखों के नीचे अवैध पार्किंग का अड्डा pic.twitter.com/0SBxat1CQK
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 28, 2025
Delhi News : क्या सीमापुरी में प्रशासनिक व्यवस्था सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है?
एम सी डी और ट्रैफिक पुलिस की आंखों के सामने यह अवैध कारोबार किसी मिलीभगत का नतीजा लगता हैं क्योंकि पुलिस की ऐसी घटनाओं पर चुप्पी न सिर्फ पुलिस की मंशा पर संदेह खड़ा करती हैं बल्कि लोगों के मन में पुलिस के प्रति अनिश्चितता को भरती हैं।
यह भी पढ़े- Delhi News : सांस्कृतिक कार्यक्रम से मिला ऐसा भावनात्मक संदेश, लोग स्वच्छता के प्रति हो गए जागरुक



