रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi News : श्रावण के चौथे सोमवार पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया श्री वेदनाथ महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-शांति की कामना की।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रावण मास के चौथे सोमवार के पावन अवसर पर श्री वेदनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण ने पूरे मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
Delhi News : मुख्यमंत्री ने क्या कहा ?
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण मास शिवभक्तों के लिए अत्यंत पावन और फलदायी होता है। इस माह में भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायक मानी जाती है। रुद्राभिषेक न केवल आत्मिक शुद्धि का माध्यम है, बल्कि यह जनकल्याण और विश्वशांति की भी कामना का श्रेष्ठ मार्ग है। उन्होंने कहा कि इस पूजा से उन्हें भी मन को गहराई से शांति और आत्मा को विशेष आध्यात्मिक बल की अनुभूति हुई।

Delhi News : स्वस्थ, संतुलित जीवन के लिए की गई प्राथना
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ईश्वर से प्रार्थना की कि भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूर्ण करें और सभी को स्वस्थ, सुखी व संतुलित जीवन प्रदान करें। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से भी आह्वान किया कि वे श्रावण मास के दौरान अधिक से अधिक भक्ति, सेवा और सद्कर्मों में जुटें।
#WATCH | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार पर अशोक विहार स्थित श्री वेदनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।#Sawan #HolyMonth #CMRekhaGupta #Delhi | #ZeeNews pic.twitter.com/X5KU6TPbNR
— Zee News (@ZeeNews) August 4, 2025
Delhi News : भक्तों का रहा जमावड़ा
इस धार्मिक अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री का यह आध्यात्मिक प्रवास न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि जनसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
यह भी पढ़े : Ghaziabad News : सावधान.. ड्रोन से दहशत फैलाने वालों पर इस एक्ट से होगी कारवाई



