Delhi Chunav Parinam 2025 : दिल्ली में मतगणना शुरू हो गई है। कुछ दी देर में साफ हो जाएगा की इस बार दिल्ली की सत्ता किसके हाथ में होगी। इस बार दिल्ली की सत्ता की लड़ाई में आम आदमी पार्टी और भाजपा में मुख्य मुकाबला है। चुनाव नतीजों में सभी की नजर दिल्ली की Hot Seat पर है। नई दिल्ली में केजरीवाल जीतेंगे या प्रवेश वर्मा इस पर सभी की नजरें है। शुरुआती रुझानों में भाजपा काफी आगे चलती दिख रही है। अभी तक भाजपा 44 सीटों पर तो आप 25 तो कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल और जंगपुरा से Manish सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। वहीं, CM आतिशी कालकाजी सीट से पीछे चल रही हैं।
रिठाला विधानसभा सीट से भाजपा के कुलवंत राणा आगे चल रहे हैं। वहीं, आप के महेंद्र गोयल पीछे चल रहे हैं। आप विधायक के साथ चुनाव से पहले मारपीट का मामला भी सामने आया था।
Delhi Chunav Parinam 2025 : इन प्रमुख प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर
अरविंद केजरीवाल- पीछे चल रहे
प्रवेश वर्मा- आगे
संदीप दीक्षित पीछे
मनीष सिसोदिया- पीछे
आतिशी- पीछे
रमेश विधूड़ी- आगे
विजेंद्र गुप्ता- आगे
देवेंद्र यादव- आगे
गोपाल राय- आगे



