Delhi Assembly Election : दिल्ली में हुआ 2024 लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने हम साथ-साथ है मिलकर लड़ा। लेकिन जब बात कुछ ही महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की आई तो AAP ने कांग्रेस से पूछ लिया हम आपके है कौन ? ना जाने फिर भी क्यों अटकलें लगाई जा रही थी कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है। इस सवाल को लेकर राजनीति के चर्चा का बाजार गर्म हुआ तो आप पार्टी चीफ ने साफ कर दिया कि वो विधानसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी। मतलब ये कि आप अकेली ही अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसी के साथ 70 में से 31 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर आप ने बीजेपी और कांग्रेस पर दबाव बढ़ा दिया है। हालांकि BJP अभी चुनावी मैदान में सही तरह से कूदी नहीं है लेकिन कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाली है। इसकी बानगी गुरुवार को देखने को मिली तब, जब कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इनमें सबसे खास नाम संदीप दीक्षित का है जो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे।
Delhi Assembly Election : कौन है संदीप दीक्षित ?
संदीप दीक्षित पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे हैं। जिन्होंने 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री के रुप में अपनी सेवा दी थी। लेकिन 2013 में आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उन्हें इसी सीट से हरा दिया था। जिसके बाद केजरीवाल की राजनीति में एंट्री हो गई थी। इस दौरान केजरीवाल ने शीला दीक्षित के खिलाफ काफी बयानबाजी कर उन्हें भ्रष्टाचारी नेता तक बता दिया था। लेकिन कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतार कर ये साफ कर दिया कि वो इस बार पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। भले ही लोकसभा में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन था, लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत का झंडा गाड़ने के लिए एड़ी चोटी तक का जोर लगा देगी।
Delhi Assembly Election : क्या अपनी मां की हार का बदला ले पाएंगे संदीप दीक्षित ?
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट देकर कांग्रेस ने एक सावल खड़ा कर दिया कि क्या अपनी मां की हार का संदीप दीक्षित बदला ले पाएंगे ? क्योंकि दिल्ली की एक नई दिल्ली सीट सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। जहां से केजरीवाल तीन बार लड़े और हर बार जीते हैं। यहीं कारण है कि इस सीट को केजरीवाल की पारंपरिक सीट भी कहा जाता है। हालांकि आप ने अभी तक इस सीट से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐसान नहीं किया है। खैर संदीप दीक्षित को कई बार अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए देखा गया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन का विरोध करते हुए केजरीवाल की वफादारी पर सवाल उठाए और कहा था कि कांग्रेस अपना सम्मान छोड़कर उनके साथ खड़ी है। मेरी कांग्रेस को अब तो कुछ अहसास होगा इस दोगले की वफादारी का। आत्म सम्मान से बड़ी कोई चीज नहीं, और अपने सम्मान को छोड़ हम इसके साथ खड़े हो रहे हैं।

Delhi Assembly Election : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
आपको बता दें देर शाम कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करते हुए 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। जारी सूची के अनुसार, नई दिल्ली सीट से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को और बादली विधानसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, पटपड़गंज से अनिल चौधरी को टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा से होगा। इनके अलावा नरेला से अरुणा कुमारी, बुरारी से मंगेश त्यागी और आदर्श नगर से शिवानी सिंघल को मैदान में उतारा गया है। सुल्तानपुर माजरा से जय किशन, नांगलोई जाट से रोहित चौधरी, शालीमार बाग से प्रवीण जैन और वजीरपुर से रागिनी नायक को उम्मीदवार बनाया गया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/delhi-assembly-election-there-is-no-possibility-of-alliance-aap-will-contest-delhi/



