Jatadhara Teaser Release: बॉलीवुड के मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने तेलुगू सिनेमा में एंट्री मार ली है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जटाधारा’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
दरअसल सोनाक्षी सिन्हा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने इस फिल्म में एक देवी का किरदार निभा रही है। ट्रेलर में उनका रौद्र रूप देखने को मिला, जो फैंस को हैरान कर रहा है।
Jatadhara Teaser Release: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की जोड़ी
सोनाक्षी सिन्हा के अलावा लीड रोल में तेलुगू स्टार सुधीर बाबू हैं। इस फिल्म में दोनों का नया लुक और एक्टिंग देखने को मिल रही है। कुछ समय पहले मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया था और अब इस फिल्म का टीजर सामने आ गया है।

सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू फिल्म में नश्वर और अमर, शापित और दिव्य आमने-सामने होंगे। इस फिल्म में दोनों का टकराव देखने को मिलेगा। दोनों को ट्रेलर में भिड़ता देख दर्शकों को काफी अच्छा लग रहा है।
Jatadhara Teaser Release: जटाधारा टीजर रिव्यू
टीजर की शुरुआत एक संस्कृत श्लोक से होती है। इस श्लोक में लिखा होता है कि लोभ: पापस्य कारणम्, लोभी नाशाय मानव:’ इसका मतलब है कि लालच पाप का कारण है और लोभ मनुष्य के चरित्र का पतन कर देता है।
View this post on Instagram
इसके बाद चमके हुए गहने उड़ते हुए दिखाई देते हैं, इसके अलावा जमीं पर रेंगते हुए सांप भी दिखते हैं। ढेर सारा सोना पहन सोनाक्षी सिन्हा का पहला लुक देखने को भी मिलता है। इसके अलावा सुधीर बाबू की झलक भी दिखाई देगी।
Jatadhara Teaser Release: सोनाक्षी का लुक हुआ वायरल
जटाधारा टीजर में सोनाक्षी का रौद्र रूप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह इस टीजर में बहुत सारे गहने पहने हुए दिखाई दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी ‘जटाधारा’ में सोने के खजानों की राक्षसी रक्षक धनपिशाचिनी के किरदार में नजर आएंगी।
Read More: राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ने को तैयार Sanju Samson! किस टीम में होंगे शामिल



