Ranveer Allahabadia : रणवीर ने मांगी माफी
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया , सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो इंडियाज गॉट लेटेंट के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी । शो में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद अब रणवीर ने माफी मांगी है।
Ranveer Allahabadia : बोले , मुझे कॉमेडी करना नहीं आता
रणवीर अल्लाहबादिया ने सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया । इसमें उन्होंने लिखा, ‘मुझे वो नहीं कहना चाहिए था जो मैंने इंडियाज गॉट लेटेंट पर कहा। आई एम सॉरी।’ इसके साथ ही वीडियो में वह कहते दिखाई दे रहे हैं, ‘मैंने जो कमेंट किया वो सही भी नहीं था और मजाकिया भी नहीं था। कॉमेडी मेरी खासियत नहीं है। मैं सिर्फ सॉरी कहने आया हूं। आप में से कई लोगों ने पूछा कि क्या मैं अपने प्लेटफॉर्म को ऐसे इस्तेमाल करना चाहता हूं। नहीं मैं ऐसे नहीं इस्तेमाल करूंगा। ‘रणवीर ने आगे कहा, ‘मेरे पॉडकास्ट को सभी उम्र के लोग देखते हैं। मैं ऐसा इंसान नहीं बनना चाहता जो इस जिम्मेदारी को हल्के में ले। मैंने इस पूरे वाकये से यही सीखा कि इस प्लेटफॉर्म का अच्छे से इस्तेमाल करने की जरूरत है। मैंने मेकर्स से असंवेदनशील चीजें को वीडियो में से हटाने के लिए भी कहा है।
Ranveer Allahabadia : समय रैना बोले , चैट GPT से करा लो कॉमेडी
इस बीच, समय रैना की एक चैट वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने कहा, “कॉमेडी हर टॉपिक पर होगी। हर किसी के लिए कोई न कोई विषय असहज हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कॉमेडी पर रोक लगाई जाए।” हर इंसान का अपना एक टॉपिक होता है जिस पर उनको ता जोक्स पसंद नहीं होते। अगर हम सबकी सुनेंगे। तो फिर एकदम ही चैट GPT से करा लो कॉमेडी।



