By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: The 50: न शिव, न फैसू न रजत दलाल… ‘द 50’ का असली ‘किंग मेकर’ बना ये कंटेस्टेंट, जानिए कैसे लिखी जीत की कथा?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > बॉलीवुड > The 50: न शिव, न फैसू न रजत दलाल… ‘द 50’ का असली ‘किंग मेकर’ बना ये कंटेस्टेंट, जानिए कैसे लिखी जीत की कथा?
बॉलीवुडमनोरंजन

The 50: न शिव, न फैसू न रजत दलाल… ‘द 50’ का असली ‘किंग मेकर’ बना ये कंटेस्टेंट, जानिए कैसे लिखी जीत की कथा?

Rupam
Last updated: 2026-03-23 11:17 अपराह्न
Rupam Published 2026-03-23
Share
Mastermind Of The 50
Mastermind Of The 50: न शिव, न फैसू न रजत दलाल… ‘द 50’ का असली ‘किंग मेकर’ बना ये कंटेस्टेंट, जानिए कैसे लिखी जीत की कथा?
SHARE

Mastermind Of The 50: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार का रियलिटी शो ‘The 50’ अपने रोमांचक अंजाम तक पहुंच चुका है। हर तरफ शिव ठाकरे की जीत के चर्चे और उनके फैंस का जश्न दिखाई दे रहा है, लेकिन इस शोर के बीच एक ऐसा नाम है जिसकी जादुई रणनीतियों ने इस पूरे शो को सांस रोक देने वाला मोड़ दिया। वह नाम है प्रिंस नरूला। यूं तो प्रिंस खुद इस बार शो की ट्रॉफी अपने हाथ में नहीं उठा पाए, लेकिन शो के पहले दिन से लेकर ग्रैंड फिनाले की आखिरी सेकंड तक, गेम का रिमोट कंट्रोल उन्हीं के हाथ में था। हकीकत तो यह है कि शिव ठाकरे की जीत के पीछे जिस ‘मास्टरमाइंड’ का दिमाग काम कर रहा था, वो प्रिंस नरूला ही थे।

Contents
प्रिंस की ‘शेरनियों’ का पराक्रमविरोधियों की साजिश और प्रिंस का ‘धुरंधर’ अवतारदोस्ती या मास्टरस्ट्रोक?फिनाले की ‘साइकोलॉजिकल वॉर’ और फैसू की चूकटMastermind Of The 50- हारकर भी बने ‘किंग मेकर’

रियलिटी शोज की दुनिया में एक कहावत पत्थर की लकीर मानी जाती है ‘शो कोई भी हो, अंत में जीतता प्रिंस नरूला ही है।’ रोडीज, स्प्लिट्सविला, बिग बॉस और नच बलिए जैसे बड़े शोज जीतकर अपनी अजेय लेगेसी बनाने वाले प्रिंस ने ‘द 50’ में दर्शकों को अपना एक अलग ही रूप दिखाया। यहां उन्होंने खुद को एक खिलाड़ी से ऊपर उठाकर एक ‘किंग मेकर’ के रूप में स्थापित किया। उन्होंने अपनी अजेय लेगेसी को दांव पर लगाकर खुद को गेम से बाहर कर लिया, ताकि वह अपने पसंदीदा खिलाड़ी के सिर पर जीत का ताज सजा सकें। (Mastermind Of The 50)

प्रिंस की ‘शेरनियों’ का पराक्रम

‘द 50’ की शुरुआत से ही दो अलग-अलग विचारधाराओं के बीच जंग छिड़ गई थी। एक तरफ रजत दलाल की टीम थी, जिसका पूरा फोकस केवल शारीरिक बल और लड़कों को मौका देने पर था। रजत का मानना था कि भारी-भरकम टास्क केवल पुरुष खिलाड़ी ही कर सकते हैं। वहीं प्रिंस नरूला ने जेंडर के भेदभाव को किनारे रखकर अपनी टीम की लड़कियों पर बड़ा दांव खेला। प्रिंस की इसी लीडरशिप का नतीजा था कि कृष्णा श्रॉफ जैसी खिलाड़ियों ने मैदान पर बड़े-बड़े सूरमाओं के पसीने छुड़ा दिए। कृष्णा का वह टास्क आज भी फैंस के जेहन में ताजा है, जब उन्होंने कटारिया जैसे खिलाड़ी को धूल चटाते हुए अपने पाले में खींच लिया था। (Mastermind Of The 50)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

विरोधियों की साजिश और प्रिंस का ‘धुरंधर’ अवतार

प्रिंस की बढ़ती ताकत से विरोधी खेमा, विशेषकर रजत दलाल और फैसल शेख (मिस्टर फैसू), खौफ में थे। उन्हें पता था कि अगर प्रिंस की ‘कोर टीम’ फिनाले तक पहुंच गई, तो किसी और की जीत मुमकिन नहीं होगी। इसी डर के चलते एक सोची-समझी रणनीति के तहत प्रिंस के मजबूत स्तंभों युविका चौधरी, हामिद, सि्वेत तोमर और आरुषि चावला को निशाना बनाकर बाहर किया गया। लेकिन प्रिंस टूटे नहीं, बल्कि वह फिल्म ‘धुरंधर’ के हमजा (रणवीर सिंह) की तरह और भी घातक हो गए। घायल प्रिंस ने अपने दिमाग का इस्तेमाल कर अपनी टीम के तीन जांबाजों को फिनाले तक पहुंचाया। (Mastermind Of The 50)

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी! फाइनल किए 6 घातक तेज गेंदबाज सेलेक्ट, लेकिन एक खिलाड़ी बाहर

दोस्ती या मास्टरस्ट्रोक?

आपको बता दें कि प्रिंस नरूला के करियर का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने अपनी मर्जी से ‘टिकट टू फिनाले’ शिव ठाकरे को सौंप दिया। जो इंसान आज तक कोई रियलिटी शो नहीं हारा, उसने खुद कदम पीछे खींच लिए। यह केवल दोस्ती नहीं, बल्कि एक गहरी रणनीति थी। प्रिंस ने अनुभव और जनता के प्यार के बावजूद खुद को पीछे रखा ताकि गेम का संतुलन बना रहे। उन्होंने अपनी अजेय पारी का अंत खुद अपनी शर्तों पर किया, जो उन्हें एक महान रणनीतिकार बनाता है। (Mastermind Of The 50)

Mastermind Of The 50
Mastermind Of The 50

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

फिनाले की ‘साइकोलॉजिकल वॉर’ और फैसू की चूकट

ग्रैंड फिनाले के आखिरी पलों में प्रिंस नरूला का दिमाग किसी सुपर कंप्यूटर की तरह चल रहा था। जब शिव ठाकरे और मिस्टर फैसू के बीच कांटे की टक्कर थी, तब प्रिंस एक कोच की भूमिका में नजर आए। वह जानते थे कि टाइम-बेस्ड टास्क में फैसू का पलड़ा भारी हो सकता है। यहीं प्रिंस ने अपनी ‘डिस्ट्रैक्शन’ वाली चाल चली। उन्होंने फैसू का ध्यान भटकाने की ऐसी कोशिशें कीं कि फैसू का फोकस एक सेकंड के लिए डगमगा गया। वही एक सेकंड की चूक शिव की जीत का कारण बनी और ट्रॉफी शिव के नाम हो गई। (Mastermind Of The 50)

Mastermind Of The 50- हारकर भी बने ‘किंग मेकर’

भले ही आधिकारिक तौर पर ट्रॉफी शिव ठाकरे के पास है, लेकिन इस पूरे शो की असली जान प्रिंस नरूला ही रहे। फिनाले के बाद प्रिंस की पूरी टीम का एक साथ जश्न मनाना उनकी लीडरशिप का सबसे बड़ा प्रमाण है। प्रिंस ने ‘द 50’ में एक नया बेंचमार्क सेट किया है। उन्होंने साबित कर दिया कि असली सुल्तान वह नहीं होता जो सिर्फ खुद की जीत की फिक्र करे, बल्कि वह होता है जो दूसरों को जीतना सिखा दे। (Mastermind Of The 50)

You Might Also Like

Asha Bhosle Death: आशा भोसले के निधन से टूटे अमिताभ बच्चन, बोले- ‘अत्यंत शोक में हूं’

Asha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं सुरों की मल्लिका आशा भोसले, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान के साथ हुई विदाई

Asha Bhosle: पेड़ के नीचे रियाज और कड़ाके की ठंड; जब नन्हीं आशा भोसले ने रिकॉर्ड किया था अपना पहला मराठी गाना

Asha Bhosle Family Tree: केवल एक परिवार नहीं, सुरों की पूरी पाठशाला है भोसले परिवार; जानें इस सफर की हर कड़ी

Asha Bhosle Health: फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की कामना, अब तक 12,000 Songs का बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

TAGGED:Colors TVMr FaisuPrince NarulaPrince Narula StrategyRajat DalalShiv ThakareThe 50The 50 Winner
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Madhya Pradesh Dhar Murder Case
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Dhar Murder Case: धार में खौफनाक मर्डर मिस्ट्री, लूट की कहानी के पीछे छुपी बेवफाई और साजिश का पर्दाफाश

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-04-11
UP Road Accident: हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बस, 6 की मौत, 13 घायल
Noida Labour Protest: नोएडा श्रमिक आंदोलन पर सियासी घमासान, योगी बोले- ‘विकास में बाधा डालने की साजिश’, अखिलेश ने साधा निशाना
Haryana Milk Scheme: हरियाणा में पोषण क्रांति की तैयारी, बच्चों और माताओं के लिए 170 करोड़ का ‘दूध उपहार’ प्लान
MP Wheat Procurement 2026: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी शुरू, किसानों के लिए उपार्जन केंद्रों पर नई व्यवस्थाएं लागू
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?