Karan Johar Met Gala 2026: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर करण जौहर ने न्यूयॉर्क के ‘मेट गाला 2026’ में अपने शाही डेब्यू से अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में तहलका मचा दिया है। भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली निर्देशकों में से एक, करण जौहर इस प्रतिष्ठित इवेंट के रेड कार्पेट पर कदम रखने वाले पहले भारतीय फिल्म निर्देशक बन गए हैं। इस साल की थीम ‘फैशन इज आर्ट’ को चरितार्थ करते हुए, जौहर ने अपने लुक के माध्यम से भारतीय कला के इतिहास को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। (Karan Johar Met Gala 2026)
करण जौहर का यह लुक उनके करीबी दोस्त और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार किया गया था, जो महान भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा की कालजयी पेंटिंग्स से प्रेरित था। इस आउटफिट ने न केवल करण को एक ‘किंग’ वाला लुक दिया, बल्कि इसे ‘चलता-फिरता मास्टरपीस’ भी कहा जा रहा है। भारतीय संस्कृति और सिनेमा के प्रति अपने प्रेम को उन्होंने इस खास लिबास के जरिए पूरी दुनिया के सामने पेश किया। (Karan Johar Met Gala 2026)
85 दिन की मेहनत और 80 कारीगरों का जादू
करण जौहर के इस डेब्यू आउटफिट का नाम ‘फ्रेम्ड इन एटर्निटी’ (Framed in Eternity) रखा गया था। इस पहनावे की सबसे बड़ी विशेषता छह फीट लंबी हैंड-पेंटेड केप (Cape) थी, जिसे पावर-शोल्डर वाली विंटेज जैकेट के साथ पेयर किया गया था। मनीष मल्होत्रा की टीम के 80 से अधिक कुशल कारीगरों ने इस हैंडमेड मास्टरपीस को तैयार करने में लगभग 85 दिनों का समय लिया। यह आउटफिट आधुनिक सिलाई और पारंपरिक चित्रकला का एक दुर्लभ मेल था। (Karan Johar Met Gala 2026)
राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से प्रेरित विजुअल आर्ट
जौहर के केप पर की गई पेंटिंग सीधे तौर पर राजा रवि वर्मा की प्रसिद्ध कृतियों जैसे ‘लेडी विद द पीच’, ‘हम्सा दमयंती’, ‘कादंबरी’, ‘अर्जुन और सुभद्रा’ और ‘देयर कम्स पापा’ से प्रेरित थी। करण जौहर ने बताया कि वह बचपन से ही रवि वर्मा की कला के प्रशंसक रहे हैं क्योंकि वे ‘इमोशंस’ को पेंट करते थे, ठीक वैसे ही जैसे करण अपनी फिल्मों में भावनाओं को पर्दे पर उतारते हैं। (Karan Johar Met Gala 2026)
करन जौहर का बयान
अपने इस ऐतिहासिक लुक के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा, ‘मैं यहां भारत को समझाने की कोशिश करते हुए नहीं आना चाहता था। मैं खुद को कंफर्टेबल महसूस करते हुए आना चाहता था, और इससे अपने आप ही मेरी बैकग्राउंड की हर चीज़ जुड़ जाती है। मेरे लिए, यह पर्सनल एक्सपीरियंस होना ज़रूरी था, और जिस पल ये पर्सनल एक्सपीरियंस बना यह भारतीय बन गया, क्योंकि यहीं से मेरा ज्ञान आता है। यह लुक मेरी उस विरासत को पहनने का मेरा तरीका है और मुझे लगता है कि मेट गाला में अपने पहले प्रदर्शन के लिए मैं इससे ज़्यादा ईमानदार कुछ नहीं कर सकता था।’ (Karan Johar Met Gala 2026)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
‘त्यानी’ का शाही स्पर्श
53 वर्षीय फिल्म मेकर ने अपने लुक को पूरा करने के लिए अपने खुद के जूलरी ब्रांड ‘त्यानी’ (Tyaani) के मल्टी-जेमस्टोन नेकलेस और अंगूठियों का चुनाव किया। ये गहने उनके विंटेज लुक में चार चांद लगा रहे थे। रेड कार्पेट पर उनकी मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि भारतीय कहानियों को केवल कैमरे के पीछे रहकर ही नहीं, बल्कि फैशन के माध्यम से भी बखूबी सुनाया जा सकता है। (Karan Johar Met Gala 2026)
भारत के पहले निर्देशक का गौरव
करण जौहर से पहले मेट गाला में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसी हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं, लेकिन करण भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले निर्देशक बने हैं। ‘कुछ कुछ होता है’ से लेकर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तक का उनका फिल्मी सफर अब न्यूयॉर्क के मेट म्यूजियम तक जा पहूंचा है। (Karan Johar Met Gala 2026)
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



