LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Jana Nayagan Controversy: थलपति विजय की आखिरी फिल्म पर संकट, सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > बॉलीवुड > Jana Nayagan Controversy: थलपति विजय की आखिरी फिल्म पर संकट, सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
बॉलीवुड

Jana Nayagan Controversy: थलपति विजय की आखिरी फिल्म पर संकट, सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-12 7:10 pm
Lokhit Kranti Published 2026-01-12
Share
Jana Nayagan Controversy:
Jana Nayagan Controversy: थलपति विजय की आखिरी फिल्म पर संकट, सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
SHARE

Jana Nayagan Controversy: थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नेता’ को लेकर चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर फंसी इस फिल्म की रिलीज़ पर फिलहाल रोक लगी हुई है। मद्रास हाई कोर्ट की डिविजनल बेंच द्वारा सिंगल बेंच के आदेश पर स्टे लगाए जाने के बाद अब फिल्म के मेकर्स ने देश की सर्वोच्च अदालत का रुख किया है। इस बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी है। सेंसर बोर्ड ने साफ कहा है कि किसी भी तरह का फैसला सुनाने से पहले हमें सुना जाए। इससे साफ है कि ‘जन नेता’ का मामला अब और लंबा खिंच सकता है।

Contents
विजय की आखिरी फिल्म पर बढ़ा विवादहाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक कैसे पहुंचा मामला?अब सुप्रीम कोर्ट में आमने-सामने मेकर्स और CBFCकरूर भगदड़ मामला भी बना चर्चा का हिस्साकोर्ट में है मामला

विजय की आखिरी फिल्म पर बढ़ा विवाद

केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ‘जन नेता’ थलपति विजय की राजनीति में सक्रिय एंट्री से पहले की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर चर्चा और विवाद दोनों चरम पर हैं। फिल्म को 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने के कारण रिलीज़ टलती चली गई। मेकर्स का आरोप है कि CBFC बिना ठोस वजह के फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेज रहा है, जबकि बोर्ड का कहना है कि फिल्म की सामग्री को लेकर आपत्तियां हैं।

Sanam Beraham Teaser: ‘सनम बेरहम’ का टीजर हुआ रिलीज, ईशा मालवीय और बसीर अली की केमिस्ट्री ने जीता दिल 

हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक कैसे पहुंचा मामला?

मामले की शुरुआत तब हुई जब फिल्म को तय समय तक सर्टिफिकेट नहीं मिला। इसके बाद मेकर्स ने मद्रास हाई कोर्ट की सिंगल बेंच में याचिका दायर की। सुनवाई के बाद सिंगल बेंच ने CBFC को तुरंत सर्टिफिकेट जारी करने का आदेश दिया। हालांकि, उसी दिन CBFC ने इस आदेश के खिलाफ अपील दायर कर दी। इसके बाद चीफ जस्टिस मनिंद्र मोहन और जस्टिस जी. अरुल मुरुगन की डिविजनल बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगा दी और अगली सुनवाई 20 जनवरी के लिए तय कर दी।

Jana Nayagan Controversy
Jana Nayagan Controversy

अब सुप्रीम कोर्ट में आमने-सामने मेकर्स और CBFC

हाई कोर्ट के स्टे ऑर्डर के खिलाफ सोमवार को केवीएन प्रोडक्शन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसके जवाब में CBFC ने भी कैविएट दायर कर दी है, ताकि कोर्ट कोई भी अंतरिम आदेश पारित करने से पहले सेंसर बोर्ड की दलीलें सुने। CBFC इससे पहले 6 जनवरी को मेकर्स को पत्र लिखकर बता चुका है कि फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजा गया है। इसी फैसले के खिलाफ मेकर्स ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

Monalisa New Film: वायरल गर्ल मोनालिसा का बॉलीवुड डेब्यू, ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का पोस्टर लॉन्च, सीएम पुष्कर सिंह धामी रहे खास मेहमान

करूर भगदड़ मामला भी बना चर्चा का हिस्सा

इसी बीच थलपति विजय का नाम एक अन्य मामले में भी चर्चा में है। करूर भगदड़ केस में पूछताछ के लिए विजय दिल्ली पहुंचे हैं। 27 सितंबर 2025 को टीवीके रैली के दौरान हुई भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में CBI ने विजय को समन भेजा था।

कोर्ट में है मामला

हाई कोर्ट की रोक के बाद फिल्म के मेकर्स ने बयान जारी कर कहा था कि मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है और वे इस पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं कर सकते। अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट के अगले कदम पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि ‘जन नेता’ को हरी झंडी मिलेगी या नहीं।

You Might Also Like

Maatrubhumi Movie: क्या जल्द रिलीज होगी ‘मातृभूमि’? सलमान खान के नए पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Satluj Movie: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ की बढ़ी मुश्किलें, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला

‘धमाल 4’ में फिर लौटे अजय देवगन, जानिए इस बार क्या है कॉमेडी का नया तड़का

Prithvi Shaw: ‘हर अफवाह सच है’, पृथ्वी शॉ की मंगेतर के पोस्ट ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल

Aamir Khan Wedding News: आमिर-गौरी की शादी का पहला VIDEO आया सामने, Kiss और डांस ने लूट ली महफिल

TAGGED:CBFC CaseCBFC Certification IssueJana Nayagan CaseJana Nayagan ControversyJana Nayagan Supreme CourtSupreme Court NewsTamil CinemaThalapathy Vijay FilmVijay Jana Nayagan Film
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Meerut News
उत्तर प्रदेश

Meerut News: सेंटल्यूक्स उपकेंद्र में आयोजित हुआ विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण

News Desk News Desk 2026-08-05
Bareilly News: बीबी सकीना की याद में निकला जुलूस-ए-आलम
Haryana Tiranga Yatra की तैयारियां तेज, 9 से 17 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम
Atiq Ahmed Son Aban: झांसी में भीषण सड़क हादसे में मौत
Punjab News: दिनभर की बड़ी घटनाओं ने खींचा लोगों का ध्यान
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?