Nagarjuna: बॉलीवुड और साउथ का मिलन हमेशा से दिलचस्प रहा है, लेकिन कुछ किस्से ऐसे होते हैं जो सालों बाद भी हिला देते हैं। ऐसे ही एक दिलचस्प किस्से का खुलासा किया है 90 के दशक की ग्लैमरस एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) ने जो सही मे काफी दिलचस्प बात है।
48 साल की ईशा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एक सीन के दौरान सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) से 14 थप्पड़ खाने पड़े थे और वो भी असली! इतना ही नहीं, इन थप्पड़ों के निशान उनके चेहरे पर उभर आए थे।
करियर को लेकर थी कमिटेड
ईशा का कहना है, “ये मेरी दूसरी फिल्म थी और मैं पूरी तरह से कमिटेड थी। मुझे सीन में असली इमोशन चाहिए था, इसलिए मैंने खुद नागार्जुन से कहा, मुझे थप्पड़ मारो!” पहले तो नागार्जुन थोड़े हिचके, लेकिन जब ईशा ने ज़ोर दिया, तो फिर क्या था— एक के बाद एक 14 थप्पड़! वो भी इतने असली कि शूट खत्म होते-होते चेहरे पर लाल निशान पड़ गए।

सीन के बाद Nagarjuna ने मांगी थी माफ़ी
हालांकि, ईशा बताती हैं कि नागार्जुन ने बाद में उनसे माफी भी मांगी और कहा कि ये सब उनके प्रोफेशनलिज़्म की वजह से हुआ। ईशा भी इस सीन को अपनी एक्टिंग जर्नी का बड़ा सबक मानती हैं।
View this post on Instagram
कैसी लाइफस्टाइल रखती हैं ईशा ?
अब बात करें उनके आज के हाल की, तो ईशा अभी भी उतनी ही ग्लैमरस और फिट हैं जितनी कभी हुआ करती थीं। हाल ही में तमिल फिल्म ‘अयालान’ और ‘फिक्सर’ जैसी वेब सीरीज में भी काम करती नज़र आईं। यही नहीं सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम पर भी उनके 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो अक्सर अपनी बेटी और फिटनेस वीडियोज़ के साथ इंटरनेट पर छाई रहती हैं।
Read More: पैरों के दर्द से हैं परेशान? जानिए क्यों होती है महिलाओं में यह समस्या और कैसे पाएं छुटकारा



